फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After robbing software engineer killed, the bodies lay on the road hours

लूट के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
After robbing software engineer killed, the bodies lay on the road hours
हत्या - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लूट के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी। इंजीनियर का शव सेक्टर-62 स्थित पीर रोड पर मिला। बदमाश शैलेंद्र के पास से पर्स, मोबाइल आदि सामान लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


वहीं, पीसीआर कर्मियों की मुस्तैदी का पता इससे चलता है कि रात भर शव सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन पुलिस की नजर नहीं पड़ी। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पाकबाड़ा, मुरादाबाद निवासी शैलेंद्र रोहिल्ला (35) पांडव नगर, दिल्ली में पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। 
विज्ञापन


पत्नी पारुल ने बताया कि शैलेंद्र रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 11 बजे नोएडा सेक्टर-62 स्थित ऑफिस के लिए निकले और देर से लौटने की बात कही। रात करीब साढ़े आठ बजे पारुल की शैलेंद्र से बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारुल ने उनसे खाने के लिए पूछा तो शैलेंद्र ने रात एक बजे तक घर आकर खाना खाने की बात कही। रात में करीब 11:30 बजे वह बेटे को खाना खिलाकर सोने चली गई। रात करीब डेढ़ बजे नींद खुली तो उन्होंने शैलेंद्र के मोबाइल पर फोन किया जिसे शैलेंद्र ने नहीं उठाया।

पारुल ने ऑफिस के लैंडलाइन पर फोन किया पर कोई फायदा नहीं हुआ। सुबह 6 बजे पारुल ने शैलेंद्र के एक दोस्त को फोन कर सूचना दी। शैलेंद्र के दोस्त ने ऑफिस आकर संपर्क किया तो पता चला कि शैलेंद्र रात करीब 11 बजे सहयोगी अंकुर के साथ घर के लिए निकले थे। 

अंकुर से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने शैलेंद्र को सेक्टर-62 की लालबत्ती पर छोड़ दिया था। शनिवार सुबह किसी ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। 


कुछ देर बाद शैलेंद्र के परिजन थाने में तहरीर लेकर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने शव देखा तो शैलेंद्र की पहचान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed