{"_id":"5870fbca4f1c1b945d15b477","slug":"addiction-son-was-upset-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटे की नशे की लत से था परेशान, मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की नशे की लत से था परेशान, मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
FILE PHOTO
- फोटो : Dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की लत से परेशान एक रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद ही हथियार को बरामद किया जाएगा। फिलहाल मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सेना से रिटायर्ड जगदीश पटेल नगर में रहते हैं। बताया जाता है कि परिवार में उनके अलावा पत्नी, बेटी और बेटा हैं।
विज्ञापन
उनका बेटा मोरध्वज नशे का आदी है। शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस पर उसके पिता ने उसे टोक दिया। इसी बात को लेकर पिता व पुत्र में कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि नशे में धुत बेटे ने अपने पिता व परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की। इसके बाद वह अपने पिता का लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। उसके हाथ में पिस्टल देख परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
इस दौरान उसके पिता ने पिस्टल छीन ली और बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोरध्वज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीपीआरओ एसीपी मनीष सहगल ने बताया कि रिटायर्ड फौजी अपने बेटे की नशे की लत से परेशान था। शुक्रवार रात पिता व बेटे के बीच नशे को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद ही हथियार को बरामद किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन