{"_id":"72ecabf772b01c1ec1edd46d958f5aa9","slug":"accused-of-fake-passport-to-flee-abroad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फ्रॉड’ सैंया भाग गया ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘फ्रॉड’ सैंया भाग गया ऑस्ट्रेलिया
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
अगर आप वेबसाइट के जरिये बेटा या बेटी का रिश्ता तय कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पहले पूरी तस्दीक कर लें, इसके बाद ही शादी करें।
विज्ञापन
दरअसल, ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो फिल्म स्टाइल में फर्जी जानकारी देकर शादी कर लेते हैं और फिर रफूचक्कर हो जाते हैं। अरशद वारसी की फिल्म फ्रॉड सैंया की तर्ज पर ताजा मामला सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र का है।
कोलकाता के युवक ने राजनगर एक्सटेंशन की युवती से न सिर्फ फर्जी जानकारी देकर शादी की, बल्कि कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया भाग गया और संपर्क तोड़ लिया।
इस संबंध में बुधवार को धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें फर्जी पासपोर्ट बनवाकर ऑस्ट्रेलिया जाने का आरोप भी लगाया गया है।
सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस इंडियन एम्बेसी की भी मदद लेगी। साथ ही वेबसाइट पर दर्शाई गई युवक की डिटेल्स और उसके पासपोर्ट की डिटेल अलग-अलग है। नाम भी अलग हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि पासपोर्ट फर्जी भी हो सकता है।
विज्ञापन
सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि शादी फरवरी 2014 में हुई थी। शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिये रिश्ता पक्का हुआ था।
कुछ दिन बाद युवक चला गया। युवती के परिजनों ने कोलकाता से जानकारी की तो पता चला कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गया है। युवक के पासपोर्ट और उन्हें बताए गए नाम अलग-अलग निकले।
विज्ञापन