फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident near galgotias university one woman dead

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास क्रेन की टक्कर से ऑटो पलटा, महिला की मौत

Wed, 08 Nov 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 08 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
accident near galgotias university one woman dead
demo pic

यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास सोमवार देर शाम को क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो चालक समेत 9 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को दनकौर के गुरुदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात क्रेन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्रेन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले ठेकेदार की बताई जा रही है।

विज्ञापन


कस्बे के तुलसी नगर मोहल्ले की महिलाएं रेखा, कुसुम, सुनीता, रीना, वीरबती, अंजलि, लौंगश्री और रेखा यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करती हैं। सभी कस्बे से एक साथ ही ऑटो से आती-जाती हैं। सोमवार देर शाम को कंपनी से ड्यूटी के बाद सभी घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में सर्विस रोड पर गलगोटिया विवि के पास गलत दिशा में आ रही क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ऑटो चालक समेत 9 सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों ने किसी तरह घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रेखा पत्नी दिनेश की मौत हो गई। दनकौर कोतवाल फरमूद अली का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात क्रेन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed