फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Access to profiles on Facebook have marriage, the truth of real life reached the station

FB पर प्रोफाइल देख कर ली शादी, असल जिंदगी की सच्चाई आई सामने तो थाने पहुंची पत्नी

Tue, 26 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Access to profiles on Facebook have marriage, the truth of real life reached the station
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी

दौड़भाग भरी जिंदगी के बीच दंपति का एक-दूसरे के लिए समय न निकाल पाना कई मामलों में विवाद का कारण बनता जा रहा है। बीटा-1 सेक्टर निवासी और अच्छी सैलरी पैकेज पाने वाले ऐसे ही एक दंपति का मामला सोमवार को थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


फेसबुक पर प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी को एक साल भी नहीं बीते कि दोनों ने एक-दूसरे पर टाइम न देने का आरोप लगाकर बातचीत तक बंद कर दी है। दोनों फेसबुक और व्हाट्स एप पर चैटिंग कर झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन


कासना पुलिस दोनों की काउंसलिंग करने के बाद आपस में समझौता करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। कासना पुलिस के अनुसार बीटा-1 सेक्टर की एक सोसायटी में यह दंपति रहता है। पति एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है, जबकि पत्नी एक बैंक में मैनेजर है। पत्नी को जहां एक लाख रुपये वेतन मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम सैलरी पर पति को ताने देती है पत्नी

Access to profiles on Facebook have marriage, the truth of real life reached the station
SD
वहीं, पति 65 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है। डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई और परिजनों से इजाजत के बाद दोनों ने एक साल पहले शादी कर ली। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। 

इसके बाद दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए समय न निकालने का आरोप लगाकर झगड़ा होने लगा। पत्नी का कहना है कि पति के पास उसके लिए कोई समय नहीं रहता है। वहीं, पति का आरोप है कि छुट्टी के दिन भी उसकी पत्नी घर पर नहीं रहती। 

दोनों के बीच सैलरी को लेकर भी विवाद है। पत्नी ज्यादा सैलरी पाती है और आरोप है कि वह पति को ताने देती है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई हैं कि एक ही फ्लैट में रहने के बावजूद आपस में कई-कई दिन से बातचीत नहीं करते हैं। 

छुट्टी के दिन भी पत्नी रहती है बाहर

Access to profiles on Facebook have marriage, the truth of real life reached the station
पुलिस - फोटो : Demo Pic

यदि कोई बात करनी है तो दोनों फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्स एप से मैसेज भेजते हैं। दोनों फेसबुक पर ही आपस में झगड़ा करते है और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

सास से भी रहती है अनबन
पति की मां भी दंपति के साथ रहती हैं। पति का आरोप है कि पत्नी उसकी मां से भी बात नहीं करती है। उसकी पत्नी छुट्टी के दिन भी घर से बाहर रहती है। 

जिसका विरोध करने पर पत्नी उससे और उसकी मां के साथ मारपीट करती है। वहीं, पत्नी ने भी पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी सास उसे बेटी की तरह नहीं मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed