कांग्रेस पार्षद रेखा रानी के दफ्तर में 'आप' विधायक व कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी चुनाव निकट आता देखकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस व भाजपा निगम पार्षदों को घेरना शुरू कर दिया।
रविवार सुबह आप विधायक श्रीदत्त शर्मा और पार्टी के पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन भूपेंद्र मावी व कार्यकर्ताओं ने यमुना विहार से भाजपा पार्षद आशा तायल और गामड़ी गांव स्थित भजनपुरा वार्ड से कांग्रेस की पार्षद रेखा रानी के दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने रेखा के दफ्तर में तोड़फोड़ भी कर दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। भजनपुरा पुलिस ने रेखा के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रेखा के पति की शिकायत पर मामला दर्ज, तीन आरोपी आप कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10:15 बजे श्रीदत्त शर्मा, भूपेंद्र मावी गामड़ी स्थित रेखा रानी के घर पहुंच गए। शोर-शराबा सुनकर रेखा व उसके पति बिजेंद्र कुमार बाहर आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।
इस दौरान नोकझोंक के बीच दोनों ओर से कार्यकर्ता भिड़ गए। कुछ लोगों ने रेखा के दफ्तर पर पत्थर फेंक दिए जिससे शीशे टूट गए। हमले में एक कार्यकर्ता के सिर पर चोट लग गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन आप कार्यकर्ता को मौके पर पकड़ लिया। बाद में बिजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि तीनों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। गामड़ी जाने से पूर्व आप कार्यकर्ताओं ने यमुना विहार स्थित आशा तायल के दफ्तर पर भी प्रदर्शन किया था।