{"_id":"5298a67f4962fbfd3619703b3d4c15ea","slug":"a-nasty-female-personnel-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मियों से अश्लील बातें करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मियों से अश्लील बातें करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कंट्रोल रूम और प्रदेश भर के कई टोल फ्री नंबरों पर महिला कर्मियों से अश्लील बातें करने वाले युवक को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंट्रोल रूम प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि दिल्ली गाजीपुर निवासी शिवम पॉलीटेक्निक किए हुए है। पिछले काई दिनों से वह कंट्रोल रूम में तैनात महिला कर्मियों से फोन पर अश्लील बातें करता था, डांटने पर वह कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करता था।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि आरोपी दिल्ली सहित प्रदेश में जारी विभिन्न टोल फ्री नंबरों पर बिना वजह कॉल कर कर्मचारियों को परेशान करता था। पिछले एक माह में आरोपी सभी नंबरों पर सौ से अधिक बार कॉल कर चुका है।
विज्ञापन