{"_id":"bb2dd854e7e72f2047689c5b85b44cd5","slug":"a-married-women-died-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता अनीसा (22) की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अनीसा पति इमरान, सात माह की बेटी और ससुर-सास के साथ सीलमपुर में रहती थी। उसका मायका त्रिलोकपुरी ब्लॉक -5 में है।
शनिवार को पड़ोसियों ने महिला के परिजनों को बताया कि उनकी बेटी घर में अचेत पड़ी है। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां अनीसा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद से इमरान और उसके परिजन फरार थे। अनीसा के ममेरे भाई जब्बार ने बताया कि अनीसा की शादी अप्रैल 2012 में हुई थी।
वह अकसर फोन कर ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन