{"_id":"589dceaf4f1c1b7e0b37b4ae","slug":"8th-student-raped-pregnant-father-put-on-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पिता पर ही लगा दिया आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पिता पर ही लगा दिया आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
क्षेत्र के एक गांव निवासी 8वीं की छात्रा से गांव के एक युवक ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और अश्लील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद आरोपी आनंद पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दनकौर के एक गांव निवासी युवक गाजियाबाद में नौकरी करता है। आरोप है कि उसने गांव की 8वीं कक्षा की छात्रा से तीन माह पहले डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल से अश्लील एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पॉलीग्राफ टेस्ट के नाम पर उगला सच
demo pic
आरोपी एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसके पिता को इसकी भनक लग गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी का नाम पूछने की कोशिश की तो छात्रा ने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दे दी।
महिला पुलिसकर्मी ने जब पीड़िता से बात की तो उसने सच्चाई बताई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक आनंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर नेे बताया कि छात्रा नेे पुलिस को पहले पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा तहरीर दी थी। महिला पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ के दौरान कहा वह किसी दबाव में न आकर सच बताए। नहीं तो पॉलीग्राफ टेस्ट सेे झूठ-सच का पता लग जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक का नाम बताया।