{"_id":"5926f76f4f1c1b675d536674","slug":"6-years-girl-raped-in-delhi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" 6 साल की बच्ची से 30 साल के युवक ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल की बच्ची से 30 साल के युवक ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बुधवार रात छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो घंटे के भीतर ही 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी की पहचान शिवा(30) के रूप में हुई है। वह आवारागर्द है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी गेट इलाके में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बच्ची कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास रहती है। परिवार का कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। बच्ची ने पूछताछ में बताया कि शिवा नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसला कर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आस पास के इलाके में रहने वाले आवारागर्द लोगों से पूछताछ कर शिवा की पहचान की और उसे दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शिवा भी आवारागर्द है और हनुमान मंदिर के पास रहकर कूड़ा बीनने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।