फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5-year-old child died without treatment

इलाज न मिलने से 5 वर्षीया बच्ची की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
सार

मजदूरों व परिजनों ने साइट पर शव ले जाकर किया हंगामा
ठेकेदार पर तीन माह से रुपये नहीं देने का लगाया आरोप 

विज्ञापन
5-year-old child died without treatment
बच्ची की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक बिल्डर की साइट पर काम करने वाले मूलरूप से महोबा निवासी मजदूर की पांच साल की बच्ची की उपचार व नकदी के अभाव में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व मजदूरों ने साइट पर बच्वी का शव ले जाकर हंगामा किया औैर ठेकेदार से तीन माह से रुपये नहीं देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाकर महोबा भेजा। बताया गया है कि महोबा निवासी गजेंद्र सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करता है और पास में झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार को गजेंद्र की पांच साल की बेटी पिंकी की मौत हो गई। परिजन व अन्य मजदूर बच्ची का शव लेेकर  साइट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार के तीन माह से रुपये नहीं देने के कारण व बच्ची का सही ढंग सेे उपचार नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अस्पताल में बच्ची को दिखाया था। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि एक माह से नकदी की किल्लत होने के कारण वह पूरा भुगतान नहीं कर सके। हालांकि उसने कुछ रुपये बीच में दिए थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की और बिल्डर आदि से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और महोबा के लिए रवाना हो गए।


इस संबंध मेें बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन तीन माह से रुपये नहीं देने का आरोप लगा रहे थे। बाद में आर्थिक मदद देने के बाद वह शव लेकर चले गए, उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed