फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 and 11 children after the marriage of minor daughter had been raped by three months

4 शादी और 11 बच्चे होने के बाद भी नाबालिग बेटी से करता रहा तीन माह तक दुष्कर्म

Sun, 08 Jan 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 08 Jan 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
4 and 11 children after the marriage of minor daughter had been raped by three months
rape - फोटो : daily mail

नूंह के गांव शमशाबाद खेंचातान में कलियुगी बाप पर नाबालिग बेटी माह से तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।  पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की के मेडिकल में रेप कि पुष्टि हो गई है। आरोपी पिता अभी पुलिस की पकड़ से बहार है। फिलहाल पीड़ित अदालत के आदेश पर गांव शमशाबाद निवासी शमशुदीन के घर पर रह रही है।

विज्ञापन


अब्बास निवासी शमशाबाद खेंचातान अपने परिवार के साथ करीब चार महीने पहले पंजाब में कपास तोड़ने कि मजदूरी करने के लिए गया था। पीड़ित ने बताया कि वहां कुछ दिन बाद ही रात के करीब एक बजे उसके पिता ने पहली बार उसके साथ जबर्दस्ती की। उसने घटना के बारे में मां, बहन और बहनोई को बताया तो उन्होंने भी लोक-लाज और कपास मालिक किसान के भगा देने का डर दिखाकर उसे चुप करा दिया।

विज्ञापन

 

उसके बाद अब्बास पंजाब में करीब डेढ़ माह तक दुष्कर्म करता रहा। करीब एक महीने पहले पंजाब से गांव लौटने पर भी उसकी हरकत नहीं रुकी। पीड़ित गांव में किसी से कुछ कहे ना, इसलिए उसे घर में ही बंद रखा जाता था। 25 दिसंबर की रात पीड़ित जैसे-तैसे भागकर पड़ोसी शमशुदीन के घर पहुंची।  उसने आपबीती शमशुदीन और उसकी पत्नी को बताई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला तस्करी का सरगना है आरोपी

4 and 11 children after the marriage of minor daughter had been raped by three months
rape
अगले दिन शमशुदीन ने घटना कि जानकारी गांव कि पंचायत में दी, लेकिन उसका पिता अब्बास पंचायत में नहीं आया। उसके बाद पीड़िता को पुन्हाना में उसके ताऊ के घर छोड़ दिया गया। दूसरे दिन उसके पिता ने वहां जाकर झगड़ा किया और जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ लाने लगा। लेकिन, गांव के प्रमुख लोगों की मदद से  पीड़िता ने 1 जनवरी को  नूंह स्थित महिला थाने में लिखित शिकायत दी।


शमशाबाद खेंचातान गांव के आरोपी पिता 55 वर्षीय अब्बास ने दो शादी की है। उससे कुल 11 बच्चे हैं। इनमें 6 भाई और 5 बहनें हैं। पहली पत्नी से उसे दो लड़के और दो लड़की है, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं करीब 18 साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद उसने बिहार से दूसरी शादी की। उससे तीन लड़के और चार लड़कियां हुईं। जिस बेटी से दुष्कर्म किया गया, वह दूसरी पत्नी की सबसे बड़ी संतान है। 

आरोपी अब्बास की पहली पत्नी की मौत के बाद महिला तस्करी का सरगना बन गया। इस बात की तस्दीक खुद उसकी पीड़ित बेटी और गांव के पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य शमशुदीन कर चुके हैं। शमशुदीन का कहना है कि अब्बास बिहार से लाकर दो दर्जन से अधिक लड़कियों को मेवात में बेच चुका है। लड़कियों को लाने से पहले वह कई-कई दिनाें तक अपने पास रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed