फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 lakh rupees duped off from doctor in delhi

विदेशी महिला के झांसे में आया डॉक्टर, 30 लाख गंवाए

Mon, 26 Aug 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
30 lakh rupees duped off from doctor in delhi
डॉक्टर से ठगी...

राजौरी गार्डन इलाके में कैंसर के इलाज में मददगार बीज खरीदने का झांसा देकर एक विदेशी महिला ने डॉक्टर से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित  की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि उनके माता-पिता दिल के मरीज हैं और अपने साथ हुई ठगी के बारे में उन्हें नहीं बता सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द कार्रवाई कर उनके गंवाए रुपये वापस दिलाए जाएं। 
विज्ञापन


लवज्योत पेशे से डॉक्टर हैं और राजौरी गार्डन में ही उनका क्लीनिक हैं। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कुछ दिन पहले इंटरनेट के जरिए उनका जानसन नाम की महिला से परिचय हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि कैंसर के इलाज में काम आने वाली एक बीज को खरीदने के लिए वह भारत आने वाली है। उसने लवज्योत से बीज खरीदकर अपने पास रख लेने के लिए कहा।

लवज्योत ने रुपये होने से मना किया तो महिला ने उसे कुछ पैसे और सामान भेजने की बात कही। अगले दिन महिला ने फोन कर बताया कि उसे कस्टम से सामान लेने के लिए पैसे देने होंगे। 

फिर अधिक विदेशी मुद्रा होने व अन्य तरह के बहाने कर डॉक्टर से छह लाख रुपये ले लिए। इसके बाद डॉक्टर ने खुद ही महिला के बताए शख्स से 1.30 लाख रुपये में बीज मंगवा लिया। फिर महिला के परिचित को बीज दिखाया।


 उसने 15 लाख रुपये के बीज का आर्डर दिया। डॉक्टर ने जिस शख्स से बीज मंगाया था उसी शख्स को 15 लाख रुपये देकर बीज का आर्डर दे दिया, लेकिन इस बार डॉक्टर के पास बीज नहीं आया। फिर कोई ना कोई बहाना कर डॉक्टर से रुपये की उगाही की जाती रही। करीब 30 लाख रुपये गंवाने के बाद डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed