{"_id":"77d455a6fb0da1603bc79a4115ee1ff9","slug":"3-10-lakhs-loot-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्गी के बहाने उड़ा दिए 3.10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्गी के बहाने उड़ा दिए 3.10 लाख
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने सड़क पर मिर्गी का दौरा पड़ने का बहाना बनाकर व्यवसायी की कार में रखा ब्रीफकेस उड़ा लिया। पीड़ित के मुताबिक ब्रीफकेस में 3.10 लाख रुपये और अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि करोलबाग इलाके में रहने वाले राजीव राजपूत का ट्रेडिंग का काम है। रविवार को वह अपनी स्विफ्ट कार से दोस्त पवन से मिलने के लिए सीबीडी ग्राउंड, शाहदरा स्थित वर्कशॉप गए थे। वहां से दोनो क्रॉसरीवर मॉल पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब दोनों वापस आए तो गाड़ी का टायर पंक्चर मिला। उन्होंने मैकेनिक को बुला लिया। वह कार का पहिया बदल रहा था, जबकि पवन और राजीव गाड़ी के पास खड़े थे।
विज्ञापन
इसी बीच कार के आगे एक लड़का गिर पड़ा। पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। राजीव, पवन और मैकेनिक उसकी मदद को भागे। कुछ देर में होश आने के बाद लड़का चला गया।
इसके बाद राजीव की नजर कार की डिक्की पर पड़ी। उसमें रखा ब्रीफकेस गायब था। सारा माजरा समझते ही राजीव ने पुलिस को सूचना दी।