{"_id":"5729e50e4f1c1b12215ccea9","slug":"27-lakh-fraud-with-software-company-in-gurgaon-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर कंपनी से 27 लाख की ठगी, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर कंपनी से 27 लाख की ठगी, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 May 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 46 में सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी को दुबई में काम दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 40 चालीस थाना पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज चलाने वाले दो लोगों पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 46 में में रहने वाले दीपक जगवानी ने सेक्टर 40 थाना पुलिस को बताया कि वह एक आईटी कंपनी में काम करता है। उसकी कंपनी सॉफ्टवेयर बनाती है। कंपनी प्रबंधन का रांची में रहने वाले मनीष मुंडा व भीम सिंह मुंडा से संपर्क हुआ था। जिन्हें अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए सॉफ्टवेयर बनवाया था।
विज्ञापन
शातिरों ने कंपनी प्रबंधन को दुबई में काम दिलवाने के नाम पर 27 लाख 33 हजार 548 रुपये ठग लिये। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। जिसकी रिपोर्ट के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवतियों से ठगी
दिल्ली में रहने वाली दो युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने मोबाइल और पांच सौ रुपये ठग लिए। सेक्टर 18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
दिल्ली में रहने वाली नेहा शर्मा ने सेक्टर 18 थाना पुलिस को बताया कि अभिषेक नाम के युवक से उसका संपर्क हुआ था। जिस पर अभिषेक ने एक हजार रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही थी। वह अपनी सहेली के साथ गुड़गांव आई थी। अभिषेक उनके पास आया।
उसने मोबाइल की बैट्री खत्म होने का बहाना बना कर उसका मोबाइल व पांच सौ रुपया मांगा और चकमा देकर फरार हो गया। सेक्टर 18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।