फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13 year old girl found dead in a bus under seats at ballabhgarh depot

चंडीगढ़ से फरीदाबाद पहुंच गई बस, किसी को नहीं चला पता बस में है बच्ची की लाश

Sat, 11 Jun 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
13 year old girl found dead in a bus under seats at ballabhgarh depot
बस की सीट के नीचे म‌िली बच्ची की लाश - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के बस स्टैंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चंडीगढ़ से आई एक बस में 13 वर्षीय बच्ची की लाश देखी गई।

विज्ञापन


बता दें कि बस के कंडक्टर द्वारा देखी गई बच्ची का शव बस की आखिरी सीटों के नीचे पाया गया। जैसे ही कंडक्टर ने बच्ची की लाश देखी यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई।

बस में पड़े शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है कि बच्ची की लाश वहां कैसे पहुंची।

जांच करती पुल‌िस व रोडवेज व‌िभाग की टीम

बस में सबसे पीछे रखी थी बच्ची की लाश

13 year old girl found dead in a bus under seats at ballabhgarh depot
बस ज‌िसमें म‌िली बच्ची की लाश - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार उक्त बस चंडीगढ़ से देर रात 12:10 पर चली थी, जो सुबह 6:00 बजे बल्लबगढ़ के बस डिपो में पहुंची।

बस डिपो में खड़ी खाली बस को जब कंडक्टर ने देखना शुरु किया तो सीट नंबर 47, 48 और 49 के नीचे बच्ची का शव पाया गया।

इसकी जानकारी कंडक्टर ने तुरंत पुलिस और अपने आला अधिकारियों को दी। बच्ची का शव उल्टा करके रखा हुआ था। खबर है कि रोडवेज विभाग ने कार्यवाही करते हुए बस के कंडक्टर ड्राइवर को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed