फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch of Delhi Police caught woman accused of making high profile people victim of honeytrap

56 वर्षीय महिला की काली करतूत: हाई प्रोफाइल लोगों को बातों में फंसाकर अपने साथ बनवाती थी अश्लील फिल्म, फिर होता था घिनौना काम

Tue, 21 Jun 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jun 2022 09:11 PM IST
सार

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी महिला ने 50 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस ने पहले ही उसके गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिला पिछले चार साल से थी फरार थी। जिसे पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की उम्र करीब 56 साल है।

विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police caught woman accused of making high profile people victim of honeytrap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हनीट्रैप में फंसाकर आम लोगों से वसूली करने वाली महिला को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोहरा जबीं उर्फ परवीन (56) के रूप में हुई है। साल 2018 में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में जोहरा और उसके गैंग ने एक डॉक्टर को अपने जाल में फंसाकर उससे 50 लाख रुपये की डिमांड की थी। पुलिस को शिकायत करने पर स्पेशल सेल ने गैंग के दो लोग नूर मजहर उर्फ असलम और महेंदर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जोहरा 2018 से लगातार फरार चल रही थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने महिला की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। जोहरा की गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा की टीम ने जामिया नगर पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस को अब मामले में गैंग लीडर जहांगीर उर्फ शेखू की तलाश है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि तीन नवंबर 2018 को जामिया नगर थाना पुलिस को हनीट्रैप में फंसाकर एक डॉक्टर से वसूली की शिकायत मिली थी। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि परवीन नाम की महिला इलाज के बहाने उससे मिली थी। महिला ने खुद को सऊदी अरब का नागरिक बताया था। महिला ने इमरजेंसी के नाम पर डॉक्टर से उसका नंबर ले लिया। पहले वह क्लीनिक पर इलाज के लिए आई। इसके बाद उसने एक दिन इमरजेंसी की बात कह डॉक्टर को जाकिर नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था। वहां डॉक्टर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डॉक्टर को बेहोश कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के साथ अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ अश्लील वीडियो बनाया। बाद में एक नंबर से डॉक्टर के पास वीडियो भेज दिया गया। इसके बाद कॉल कर डॉक्टर से 50 लाख की डिमांड की गई। डॉक्टर ने बिना देर किए पुलिस को खबर दे दी। पुलिस से शिकायत करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। छानबीन के बाद 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नूर मजहर उर्फ असलम और महेंदर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जोहरा उर्फ परवीन लगातार पुलिस को चकमा देती रही।

विज्ञापन

भोपाल में छिपकर रह रही थी महिला

इस दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त ने परवीन की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी। 16 जून को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर वसूली करने वाली जोहरा उर्फ परवीन मध्य प्रदेश के फाइन एंक्लेव, कॉलर रोड, भोपाल में छिपकर रह रही है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम को भोपाल भेजा गया। पुलिस ने 18 जून को जोहरा जबीं उर्फ परवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने वसूली की बात स्वीकार कर ली। जोहरा ने बताया कि वह होशंगाबाद, महाराष्ट्र की रहने वाली है। गैंग का लीडर उसका कजिन जहांगीर उर्फ शेखू है। उसके कहने पर ही यह दिल्ली के जामिया नगर पहुंची थी। यहां उसने कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली की।

ऐसे की जाती थी ठगी

पुलिस की पूछताछ में जोहरा ने बताया कि वह शादीशुदा है और पति के साथ भोपाल में छिपकर रह रही थी। उसको कोई बच्चा नहीं है। उसके कजिन जहांगीर ने उसे जबरन वसूली के लिए राजी किया था। उसके कहने पर यह दिल्ली आई। यहां उसने किराए पर फ्लैट लिया। अपने शिकार को किसी भी तरह फंसाकर यह उसे फ्लैट पर बुला लेती थी। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अचेत कर दिया जाता था। बाद में जोहरा पीड़ितों के कपड़े उतारकर उनके साथ खुद की अश्लील वीडियो बनवा लेती थी। वीडियो महेंदर बनाता था। नूर मजहर का काम वीडियो भेजना और वसूली की कॉल करना था। पुलिस अब जहांगीर उर्फ शेखू की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed