फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cravings or a Risk? Fast Food During Pregnancy Affects the Health of Mother and Baby

Delhi NCR News: क्रेविंग या खतरा? गर्भावस्था में फास्ट फूड का पड़ रहा जच्चा-बच्चा की सेहत पर असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में फास्ट फूड खाने के बढ़ते चलन पर विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विज्ञापन


सोनम प्रतिहस्त
नई दिल्ली। गर्भावस्था के दौरान खानपान का सीधा असर मां और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। बावजूद इसके गर्भवती महिलाओं के बीच पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य प्रोसेस्ड फूड के सेवन के बढ़ते चलन को लेकर विशेषज्ञों ने चेताया है। ऐसी महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उनका कहना है कि कभी-कभी फास्ट फूड खाने से समस्या नहीं लेकिन इसे नियमित आहार का हिस्सा बनाना मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम बढ़ा सकता है।


डॉक्टरों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में स्वाद और हार्मोनल बदलाव के कारण विभिन्न प्रकार की क्रेविंग्स होती हैं। ऐसे में कई महिलाएं पौष्टिक भोजन की बजाय जंक फूड को प्राथमिकता देती हैं। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते।
विज्ञापन



बढ़ सकता है डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा

गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन करने से गर्भावधि के दौरान मधुमेह, बीपी और अनियंत्रित वजन बढ़ सकता है। प्रेग्नेंसी में पोषण सबसे महत्वपूर्ण होता है। जंक फूड पेट तो भर सकता है, लेकिन शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोषण की कमी बन सकती है बड़ी समस्या

स्वामी दयानंद अस्पताल की डाइटिशियन सुप्रिया के अनुसार गर्भावस्था में केवल पेट भरना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि सही पोषण मिलना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड में आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है। अगर महिला नियमित रूप से जंक फूड खाती है तो बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को घर का ताजा भोजन, दालें, दूध, दही, फल और सूखे मेवे अपने आहार में शामिल करने चाहिए। यदि किसी प्रकार की क्रेविंग हो तो उसकी जगह अपेक्षाकृत स्वस्थ विकल्प चुने जा सकते हैं।
-------------------------------------------------------
गर्भावस्था में किन चीजों का रखें ध्यान

-संतुलित और पौष्टिक आहार लें।

-आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

-फास्ट फूड और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed