CPI नेता डी राजा ने गोपनीय तरीके से कन्हैंया से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की खुफिया एजेंसियों ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से आतंकी लिंक, पैसा देकर नारे लगवाने या किसी बाहरी लिंक को लेकर सोमवार को संयुक्त रूप से पूछताछ की।
संयुक्त रूप से पूछताछ में आईबी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व दक्षिण जिला पुलिस की टीमें शामिल हुई। कन्हैया कुमार से संयुक्त रूप से कई घंटे पूछताछ की गई।
दूसरी तरफ सीपीआई नेता डी राजा ने रविवार को देशद्रोह विरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात को बहुत ही गोपनीय रखा गया था। ये तय माना जा रहा है कि जल्द ही मामले की तफ्तीश दक्षिण जिला पुलिस से लेकर किसी दूसरी एजेंसी को दी जा सकती है।
कुछ भी बताने से पुलिस वालों का इंकार
माना जा रहा है कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने केमामले में किसी आतंकी लिंक, पैसा या फिर किसी बाहरी ताकत का हाथ हो सकता है।
इस कोण की जांच करने के लिए कन्हैया कुमार से वसंत विहार स्थित वाहन चोरी निरोधक दस्ते के कार्यालय में संयुक्त रूप से पूछताछ की गई।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष से संयुक्त रूप से पूछताछ में क्या खुलासा हुआ इस बारे में दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि डी राजा की बेटी भी आरोप है
दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार सीपीआई नेता डी राजा ने रविवार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कन्हैया कुमार से मुलाकात की।
सीपीआई नेता की कन्हैया कुमार से मुलाकात हौजखास थाने में कराई गई थी। सीपीआई नेता केसाथ उनकी पत्नी भी थी। ये मुलाकात करीब 15 मिनट चली थी। बताया जा रहा है कि सीपीआई नेता ने कन्हैया कुमार से ये पूछा था कि देश विरोध नारे क्यों लगाए थे।
गौरतलब है कि डी राजा की बेटी भी आरोप है। दिल्ली पुलिस वांछित आरोपी छात्रों की तलाश के लिए सादा वर्दी में जेएनयू में दबिश दे रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि जेएनयू में एक भी आरोपी नहीं है। सभी फरार हैं। पुलिस बाहरी छात्रों की भी तलाश कर रही है।