फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cow died of electric current woman sampriti raising voice for probe

करंट से गाय मरने के मामले में जांच के लिए आवाज उठा रहीं संप्रीति

Fri, 24 Jul 2020 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jul 2020 12:46 PM IST
सार

  • चेरी काउंटी सोसायटी के पास करंट लगने से मरी थी गाय, स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप 
  • शिकायत के बाद भी बिना पोस्टमार्टम दफनाने का आरोप, पुलिस बोली- तहरीर पर होगी कार्रवाई 

विज्ञापन
Cow died of electric current woman sampriti raising voice for probe
गाय की करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसायटी के पास रविवार शाम करंट लगने से एक गाय मर गई थी। इस मामले में एक महिला ने कार्रवाई के लिए आवाज उठाई है। सोसायटी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संप्रीति दत्ता ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि बिजली का तार खुला पड़ा था। इससे किसी अन्य की भी जान जा सकती थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बिना पोस्टमार्टम शव दफना दिया गया। अब, महिला ट्विटर पर आला अधिकारियों से शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोवंशों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़े प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद अक्सर गोवंश की दुर्दशा सामने आती है। ऐसा ही मामला रविवार को ग्रेनो वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संप्रीति दत्ता का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को सबसे पहले पोस्टमार्टम कराना चाहिए। इसके बाद केस दर्ज कर जांच होनी चाहिए। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए साफ मना कर दिया। जबकि सरकारी पशु चिकित्सक पंचनामे के लिए तैयार थे। डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि अगर महिला लिखित तहरीर देती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed