फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   covid-19 was delivering smart electricity meters in epidemic

कोविड-19 महामारी में स्मार्ट बिजली मीटर दे रहा राहत

Mon, 22 Jun 2020 12:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Jun 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
covid-19 was delivering smart electricity meters in epidemic
विद्युत मीटर - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 महामारी के दौर में बिजली का स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत दे रहा है। पिछल महीने आधुनिक तकनीक वाले मीटर की वजह से प्रोविजनल के बजाय वास्तविक रीडिंग देने में बिजली कंपनी कामयाब रही है। हालांकि सभी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिला क्योंकि सभी क्षेत्रों में अभी यह मीटर नहीं लगा है।
विज्ञापन


बिजली कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर्स की मदद से अप्रैल व मई के लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को प्रोविजनल के बजाय वास्तविक रीडिंग पर आधारित 3.5 लाख बिलों  की व्यवस्था की गई। लॉकडाउन के दौरान मीटर रीडिंग के लिए उपभोक्ता परिसरों में लगने वाले 1.5 लाख से अधिक विजिट्स को कम करने में सफलता मिली।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर की वजह से उपभोक्तओं को बिजली खपत पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। ऑनलाइन बिलिंग प्रक्रिया आसान होने के साथ मीटर रीडिंग के लिए मानवीय हस्तक्षेप भी नहीं होता। टाटा पावर के सीईओ गणेश श्रीनिवासन ने बताया कि मौजूदा महामारी के दौरान स्मार्ट मीटर काफी मददगार साबित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्रों में मीटर रीडिंग लेने में आसानी के साथ बिलिंग में भी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। 17 लाख रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं की मदद से 70 लाख लोगों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग ने भी इस मीटर की स्वीकृति दी है। रेडियो फ्रीक्वेंसी कैनोपी नेटवर्क के साथ 2 लाख स्मार्ट मीटर अभी तक लगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed