{"_id":"5ee5df1696c32513976ec530","slug":"covid-19-crisis-in-amit-shah-kejriwal-meeting-ends-centre-announce-many-package-for-delhi-including-500-rail-coach-for-8000-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर बैठक खत्म, केंद्र सरकार दिल्ली के लिए उठाएगी कई कदम, 500 रेलवे कोच देने का भी एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर बैठक खत्म, केंद्र सरकार दिल्ली के लिए उठाएगी कई कदम, 500 रेलवे कोच देने का भी एलान
Sun, 14 Jun 2020 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री की बैठक शुरू
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के कहर को कम करने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत उपराज्यपाल अनिल बैजल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, एम्स के निदेशक व अन्य नेता और अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक खत्म होने के बाद बताया कि दिल्ली में कोरोना को रोकने के प्रति मोदी सरकार हर तरह से प्रतिबद्ध है। आज दिल्ली में संक्रमण रोकने और दिल्लीवालों को इससे बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
छह दिन बाद तीन गुना बढ़ेंगे टेस्ट
अमित शाह ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में दोगुने टेस्ट होंगे और अगले छह दिनों में इनकी संख्या तीन गुनी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मरीजों के लिहाज से बेड की कमी को देखते हुए मोदी सरकार ने यह फैसला किया है कि दिल्ली को तुरंत 500 रेलवे कोच दिए जाएंगे। इन कोचों से न सिर्फ 8000 बेड की क्षमता बढ़ेगी बल्कि यह कोच सभी तरह के संसाधन से लैस होंगे जो कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
शाह ने ये भी कहा कि दिल्ली के निजी अस्पातालों में कोरोना के इलाज के लिए डॉ. पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जो निजी अस्पतालों में 60 प्रतिशत बेड उपलब्ध कराएंगे वो भी कम दाम पर। यह कमेटी कल तक अपनी रिपोर्ट देगी। वह आगे बोले कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि जरूरी चीजें जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्जीमीटर और अन्य सभी जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराएगी।
कंटेनमेंट जोन में होगी कॉन्टेक्ट मैपिंग
गृहमंत्री ने आगे कहा कि, दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में कॉन्टेक्ट मैपिंग अच्छे से हो पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी। साथ ही अच्छे से मॉनिटरिंग हो इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई जाएगी।
कंटेनमेंट जोन के पोलिंग स्टेशन पर मिलेगी टेस्टिंग की सुविधा
दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जायेगा। साथ ही कुछ दिन के बाद कंटेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
टेलिफोनिक गाइडेंस के लिए कल जारी होगी हेल्पलाइन
गृहमंत्री ने ये भी बताया कि दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना की सही जानकारी व दिशा निर्देश देने के लिए मोदी सरकार ने एम्स में Telephonic guidance के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जिससे नीचे तक सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का संचार किया जा सके। इसका हेल्पलाइन नं. कल जारी हो जाएगा।
कोरोना से हुई मौत के अंतिम संस्कार के लिए केंद्र लाएगी नई गाइडलाइन
कोरोना से भारत पूरी मजबूती से लड़ रहा है और इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार दुखी भी है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील भी है। सरकार ने अंतिम संस्कार के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा अवधि कम कम हो जाएगी।
कई संस्थाओं को वॉलेंटियर के रूप में जोड़ा जाएगा
गृहमंत्री ने ये भी बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना से पूरी सतर्कता और सहभागिता के साथ लड़ा है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं बहुत उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस क्रम में सरकार ने स्काउट, एनसीसी, एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को इस महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं में वालंटियर के नाते जोड़ने का निर्णय लिया है।
केजरीवाल बोले मिलकर काम करेंगे
वहीं केजरीवाल ने इस बैठक के बारे में कहा कि यह बेहद ही सफल रही। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। हम कोरोना की जंग मिलकर लड़ेंगे।