{"_id":"5a95837c4f1c1bfe7e8b7fa2","slug":"court-s-direction-to-delhi-police-to-during-a-complaint-filed-against-salman-and-katrina","type":"story","status":"publish","title_hn":" सलमान व कटरीना के खिलाफ दायर शिकायत पर अदालत का दिल्ली पुलिस को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान व कटरीना के खिलाफ दायर शिकायत पर अदालत का दिल्ली पुलिस को निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में सलमान खान व कटरीना कैफ के खिलाफ दायर शिकायत पर दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। शिकायत में कहा गया है कि एक टीवी शो में हिंदी फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रचार के दौरान जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधशी सिद्घार्थ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पांच मार्च तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूछा है इस मामले में मुंबई या राजस्थान में कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है या नहीं। अगर रिपोर्ट दर्ज की गई है तो उसका स्टेटस क्या है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, कटरीना कैफ व अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दायर कर एससी-एसटी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन सितारों ने हिंदी फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रचार के दौरान अनूसूचित जाति के लिये जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
यह शिकायत हरनाम सिंह ने दायर की है। उसका कहना है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन उस पर एफआईआर नहीं की गई।