फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court remanded drug kingpin Navpreet Singh to 10 days of police custody

नवप्रीत सिंह की वापसी के बाद बड़ा एक्शन: तुर्किये से लाया गया ड्रग्स सरगना, कोर्ट ने 10 दिन की कस्टडी दी

Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
सार

तुर्किये से निर्वासित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना नवप्रीत सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस को जांच के लिए उसे चार राज्यों में ले जाना है।  

विज्ञापन
court remanded drug kingpin Navpreet Singh to 10 days of police custody
कोर्ट ने 10 दिन की कस्टडी दी - फोटो : एएनआई/ अमर उजाला GFX

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना नवप्रीत सिंह की 10 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर दी है। दिल्ली पुलिस उसे तुर्किये से निर्वासित कराकर भारत लेकर आई है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अदालत से नवप्रीत सिंह की हिरासत की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिंह पूरे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का सरगना है और उसे शनिवार को ही राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद सिंह ने खुद को चोट पहुंचाई। पुलिस ने कहा कि उसका एमएलसी (मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट) कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फरवरी 2022 में अदालत ने सिंह को अपराधी घोषित किया था। जांच को आगे बढ़ाने के लिए उसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब ले जाने की जरूरत है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जांचकर्ताओं को सिंह और अन्य संदिग्धों रामनदीप, गुरजीत और गुरजोत के बीच बातचीत के सबूत भी मिले हैं।
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर तुर्किये की नागरिकता हासिल की थी और अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी जारी रखी थी। शाह के मुताबिक, भारतीय एजेंसियों ने उसकी पहचान का पता लगाया और उसके निर्वासन को सुनिश्चित किया। इसके बाद उसे भारत लाकर उन मामलों में जेल भेजा गया है, जिनमें उस पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधों के आरोप हैं।

गृह मंत्री ने नवप्रीत सिंह के निर्वासन में शामिल सभी एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed