फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court refuses to give more time for investigation in Al-Qaeda terror module case

Al Qaeda: अलकायदा आतंकी मॉड्यूल मामले में जांच के लिए और समय देने से इन्कार...11 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Court refuses to give more time for investigation in Al-Qaeda terror module case
demo pic - फोटो : ANI
अदालत ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को कथित अलकायदा मॉड्यूल मामले में जांच पूरी करने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया। मामले में झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दायर आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी से 90 दिनों से अधिक जांच की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 22 अगस्त को सूचित किया था कि उसने झारखंड के रांची के इश्तियाक नामक एक व्यक्ति द्वारा संचालित मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह देश के भीतर खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की आकांक्षा रखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के अनुसार किसी आरोपी की गिरफ्तारी से तीन महीने के बाद जांच को आगे बढ़ाने और आरोप पत्र दाखिल करने के लिए अदालत की पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। ऐसा न करने पर वह वैधानिक जमानत का हकदार होता है। 
 

आवेदन में दावा किया गया है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को अपनी जांच पूरी करने और आरोप पत्र दाखिल करने के लिए और समय चाहिए। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से जिहाद के लिए धन इकट्ठा करने की योजना बनाई थी। 
 

उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति पीएम-किसान के लाभार्थी थे और उन्होंने आतंकी गतिविधियों के लिए हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए थे। पुलिस ने अन्य वस्तुओं के अलावा एक एके-47 राइफल, एक .38 बोर रिवॉल्वर, .38 बोर के छह, .32 बोर के 30 और एके-47 के 30 कारतूस बरामद किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed