{"_id":"67a60ad5e777edc57c0b9d12","slug":"court-postponed-decision-against-sajjan-kumar-till-12th-february-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अदालत में सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला फिर टाला, 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अदालत में सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला फिर टाला, 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ा है मामला
Fri, 07 Feb 2025 07:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 07 Feb 2025 07:00 PM IST
सार
अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान हत्या के मामले में अपना फैसला 12 फरवरी तक टाल दिया।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान हत्या के मामले में अपना फैसला 12 फरवरी तक टाल दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को शुक्रवार को आदेश पारित करना था, लेकिन उन्होंने फैसला टाल दिया।
विज्ञापन
इससे पहले अभियोजन पक्ष द्वारा कुछ बिंदुओं पर आगे की दलीलें पेश करने के लिए समय मांगे जाने के बाद जनवरी में अदालत ने फैसला सुनाना स्थगित कर दिया था। यह मामला 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान एक नवंबर 1984 कोक दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। अदालत ने मामले में अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन