फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court grants bail to Monu Manesar in attempt to murder case

Gurugram: हत्या के प्रयास के मामले में मोनू मानेसर को राहत, कोर्ट ने जमानत को दी मंजूरी

Thu, 04 Jan 2024 05:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

पटौदी पुलिस थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को पटौदी के बब्बर शाह मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मोहीन की कमर में गोली लगी थी। मोहीन के पिता मुबीन खान ने मोहित उर्फ मोनू मानेसर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Court grants bail to Monu Manesar in attempt to murder case
मोनू मानेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के प्रयास मामले में आरोपी मोनू मानेसर को कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने मोनू मानेसर की जमानत अर्जी को मंजूरी दे दी है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने मोनू की जमानत का विरोध किया। पुलिस ने मोनू के फरार होने की आशंका जताई है। हालांकि मोनू अभी जेल में ही रहेगा।

विज्ञापन


पटौदी पुलिस थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को पटौदी के बब्बर शाह मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मोहीन की कमर में गोली लगी थी। मोहीन के पिता मुबीन खान ने मोहित उर्फ मोनू मानेसर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। मोनू मानेसर को नूंह पुलिस ने भड़काऊ भाषण के मामले में गिरफ्तार किया था। उसी दिन राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर को नासिर-जुनैद हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर ले गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद ही पटौदी थाना पुलिस इस मामले में मोनू को राजस्थान से लेकर आई थी। तभी से भोंडसी जिला जेल में बंद है। पटौदी थाना पुलिस ने मोनू मानेसर के खिलाफ अदालत में धारा 307, 147, 148, 149 व 120बी के तहत आरोपी मानते हुए पटौदी अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed