{"_id":"645dd5ee1b97803e8600bf23","slug":"court-extends-former-delhi-deputy-cm-manish-sisodia-s-judicial-custody-till-june-2-in-the-cbi-case-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Liquor Policy: कोर्ट से मनीष सिसोदिया को फिर झटका, सीबीआई मामले में न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Liquor Policy: कोर्ट से मनीष सिसोदिया को फिर झटका, सीबीआई मामले में न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ाई गई
Fri, 12 May 2023 11:30 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 May 2023 11:30 AM IST
सार
कोर्ट ने सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने संबंधित जेल अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि जमानत याचिका के निस्तारण तक सिसोदिया और पत्नी के बीच हर वैकल्पिक दिन अपराह्न 3-4 बजे के बीच वर्चुअल बैठक सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अदालत ने स्पष्ट किया कि जेल नियमों के अनुसार वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। सिसोदिया फिलहाल सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें हाल ही में ईडी मामले में भी जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन
मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं सिसोदिया की पत्नी
मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। मनीष सिसोदिया के जेल और पढ़ाई के लिए बेटे के विदेश जाने के बाद से वह घर में अकेली हैं। इस कारण वह तनाव में रहती हैं। उनका इलाज कर रहे अपोलो के डॉक्टरों का कहना है कि मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी में मरीज के दिमाग का शरीर पर से नियंत्रण घटता चला जाता है। वर्तमान में इनमें भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी के चलते उनके शरीर की आधी कार्यक्षमता प्रभावित है। इसके चलते उनको चलने या बैठने में काफी परेशानी हो रही है।