{"_id":"5f7a96fc8ebc3e9bce613b2a","slug":"couple-arrested-for-cheating-on-the-name-of-dollar-bike-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डॉलर के बदले रद्दी थमाने वाले दंपती गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी गई बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डॉलर के बदले रद्दी थमाने वाले दंपती गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी गई बाइक बरामद
Mon, 05 Oct 2020 09:16 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्वी जिला की लक्ष्मी नगर पुलिस ने डॉलर के बदले रद्दी थमाकर ठगी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बंगाली मार्केट, कायम नगर, लोनी, गाजियाबाद निवासी शाहबाज (24) और उसकी पत्नी रूबी (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जुलाई माह में आरोपियों ने अपने गैंग के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर घोंडा के एक दुकानदार से चार लाख रुपये ठग लिये थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित इमरान की शिकायत पर मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनके बाकी साथी फरार हैं। दोनों से पूछताछ कर पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई एक अपाचे बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित इमरान परिवार के साथ उतर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा इलाके में रहते हैं। इनकी मोबाइल फोन की दुकान है। कुछ दिनों से इनकी दुकान पर तीन युवक सामान लेने आ रहे थे। इसी वजह से इमरान की तीनों युवकों से पहचान हो गई।
जुलाई माह में एक युवक ने बताया कि उसकी चाची के पास डॉलर के नोट हैं। इनकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक है, अगर उसे चाहिए तो वह चार लाख रुपये में उसे दिलवा देंगे। इमरान ने सैंपल के लिए डॉलर का नोट मंगवाकर चलाया जो चल गया।
इसके बाद इमरान डॉलर लेने के लिए तैयार हो गया। आरोपियों ने कहा कि डॉलर उसे लक्ष्मी नगर आकर लेने होंगे। यहां उसके चाचा और चाची डॉलर लेकर रुपये दे देंगे। पीड़ित चार लाख रुपये लेकर लक्ष्मी नगर पहुंचा वहां आरोपियों ने एक बैग में डॉल होने की बात की। इसके बाद पीड़ित से रुपये लेकर फरार हो गए।
बैग में रद्दी के बंडल निकले। वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी वीरेंद्र कुमार पुंज व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी करने वाला दंपती सोनिया विहार, पुश्ता रोड पर मौजूद है।
सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर शाहबाज और रुबी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चंडीगढ़ फरार हो रहे थे। आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद हुई। दोनों ने बताया कि इन लोगों ने अब तक सात-आठ वारदातों को अंजाम दिया है।