फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Country's first hybrid OT in AIIMS Trauma Center soon

Delhi NCR News: एम्स ट्रामा सेंटर में देश का पहला हाइब्रिड ओटी जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
अति गंभीर मरीजों का इलाज होगा आसान, कम समय में आधुनिक इलाज
विज्ञापन

एक जगह पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, पिछले साल शुरू हुआ था निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स के ट्रामा सेंटर में तैयार हो रहा देश का पहला हाइब्रिड ऑपरेशन थियेटर (ओटी) जल्द शुरू होगा। इसके बनने के बाद अति गंभीर मरीजों को एक जगह पर सभी आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। इससे ऐसे मरीजों को भी बचाना आसान होगा, जिनके लिए एक-एक पल महत्वपूर्ण होता है। मरीजों की जटिलता को देखते हुए सभी जरूरी जांच की सुविधा ओटी में ही उपलब्ध करवाई जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अति गंभीर मरीजों को ओटी टेबल से हटाना मुश्किल होता है। इससे देखते हुए हाइब्रिड ऑपरेशन थियेटर में एक जगह पर ही सारी आधुनिक जांच की सुविधाएं तैयार की गई है। अब मरीज को ऑपरेशन टेबल से हटाने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा को 40/40 फीट के कमरे में विकसित किया गया है। ऑपरेशन टेबल तक सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी जांच मशीनों को लाने के लिए ट्रैक बिछाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी ओटी में इंटरवेंशन के प्रोसीजर की व्यवस्था रहेगी। इसमें मरीज के अंदर तार के जरिये किसी ब्लॉकेज को खोलना हो या बेहतर तरीके से अंदर के हालात को समझना हो तो ये काम भी ओटी टेबल पर किया जा सकेगा। इससे तुरंत और बेहतर सर्जरी करना संभव हो सकेगा। ऐसा होने से अति गंभीर मरीज को बचाना भी आसान हो जाएगा। अभी तक ऐसे मरीजों का ऑपरेशन रेड जोन में बने इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में हो रहा है। इसमें कई ऐसे मरीज होते हैं जिनकी पल्स तक नहीं मिल पाती और इन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 हो जाएंगे ऑपरेशन थियेटर

एम्स ट्रामा सेंटर में हाइब्रिड ऑपरेशन थियेटर शुरू होने बाद ओटी की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। सेंटर में अभी पांच सामान्य ओटी चल रहे हैं। इसके अलावा रेड जोन में एक अतिरिक्त ऑपरेशन थियेटर भी चल रहा है। मरीजों की संख्या को देखते हुए पांच मॉड्यूलर ओटी भी बनाए जा रहे हैं।




बॉक्स
गंभीर मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा
एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरान फारूकी का कहना है कि हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर जल्द तैयार हो जाएगा। इसे एक साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बेहद गंभीर मरीजों को भी बेहतर और तुरंत उपचार मिल सकेगा। यहां पर सड़क हादसों व अन्य तरीके से घायल होकर हर दिन काफी मरीज एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचते हैं। इन मरीजों के लिए दो जोन बनाए गए हैं। रेड जोन में 16 बेड हैं। इसमें गंभीर मरीजों को रखा जाता है। वहीं, यलो जोन में 25 बेड हैं इनमें कम गंभीर मरीजों को रखा जाता है। ट्रामा सेंटर में 250 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed