युवक को बालकनी में खांसना पड़ा बहुत महंगा, ऐसे चली गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी अक्सर ही अपने घरों की बालकनी में लंबा वक्त गुजारते हैं और काफी कुछ करते हैं। लेकिन एक शख्स को यही भारी पड़ गया। उसे अपनी बालकनी में खांसना महंगा पड़ा और वह अपनी जान गंवा बैठा।
गौरतलब है कि जगतपुरी इलाके में बालकनी की छोटी रेलिंग पर पैर रखकर खांसना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवक का संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त राजू (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
परिवार में पत्नी पिंकी और चार बच्चे हैं
पुलिस के मुताबिक, राजू परिवार के साथ 167-ए/2 तीसरी मंजिल परवाना रोड के मकान में किराए पर रहता था। इसके परिवार में पत्नी पिंकी और चार बच्चे हैं। राजू का इलाके में बेकरी का सामान सप्लाई का काम था।
पिछले कुछ दिनों से राजू की तबीयत खराब चल रही थी। इसकी वजह से वह काम पर नहीं जा रहा था। शनिवार रात को राजू खाना खाने के बाद अपने घर की बालकनी पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि बालकनी की रेलिंग काफी छोटी है।
इसी दौरान खांसते समय वह नीचे गिर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं राजू ने सुसाइड तो नहीं किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।