फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi aims hospital doctor News found corona positive now eight doctors of delhi are infected

Coronavirus : एम्स का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, नौ महीने की गर्भवती पत्नी भी संक्रमित

Fri, 03 Apr 2020 02:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Apr 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi aims hospital doctor News found corona positive now eight doctors of delhi are infected
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एक अन्य निजी अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से दिल्ली में संक्रमित डॉक्टरों की संख्या आठ पहुंच गई है। एम्स के जिस डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है वह फिजियोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। उन्हें और उनके संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ व डॉक्टरों को एकांतवास में रख दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को डॉक्टर की नौ महीने की गर्भवती पत्नी (इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी डिलिवरी एम्स अस्पताल में ही होगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने खुद अपने अंदर लक्षण देखे और उसके बाद उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें नए निजी वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उनके कई और टेस्ट होंगे और वह निगरानी में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 21 दिन के लिए हुए लॉकडाउन का आज नौवां दिन है और दिल्ली हो या एनसीआर हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। मार्गों पर वही लोग नजर आ रहे जो किसी जरूरी काम से निकले हैं। वहीं बात अगर कोरोना संक्रमितों की करें तो इनकी संख्या तेजी से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में बढ़ रही है।




हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर दे रहे इस्तीफा 
वहीं इन सब के बीच एक और समस्या खड़ी  हो गई है। डॉक्टर संसाधनों की कमी का आरोप लगाते हुए स्टाफ अपनी सेवाओं से इस्तीफा रहे हैं। हिंदुराव अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अभी तक कई लोग अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप चुके हैं। इसके चलते प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए चेतावनी जारी कर दी है। उनका कहना है कि डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी इस्तीफा सौंप रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी सूची दिल्ली मेडिकल काउंसिल को भेजी जाएगी ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed