फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus update 15 june delhi noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr hapur new cases deaths announcements kejriwal court delhi govt

Delhi NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1647 नए मामले, गौतमबुद्धनगर में 76 पॉजिटिव

Tue, 16 Jun 2020 03:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Jun 2020 03:14 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए खुद गृह मंत्रालय ने दिल्ली की कमान अपने हाथ में ले ली है। गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों से लगातार बैठकें कर दिल्ली के हालात को सामान्य करने और यहां हर तरह की राहत पहुंचाने के कार्य में लगे हैं। रविवार को दिल्ली सरकार के बाद आज गृहमंत्री ने सर्वदलीय बैठक की, जिसमें कई फैसले लिए गए। यहां पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
Coronavirus update 15 june delhi noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr hapur new cases deaths announcements kejriwal court delhi govt
दिल्ली मेंं कोरोना वायसस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने कोरोना अस्पतालों के वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। ताकि उचित निगरानी हो और रोगियों की समस्याओं का समाधान भी हो सके। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 24 घंटे के भीतर कैमरे लगाने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 1647 नए मामले 
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 73 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42829 हो गई है। राजधानी में आज 604 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि अब तक 16427 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक दिल्ली में 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 25002 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 183 नए मामले 
गुरुग्राम में सोमवार को कोरोना के 183 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3477 हो गई है। इसके अलावा 6 मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर  37 हो गई है।

गौतमबुद्धनगर में 76 मामले आए सामने 
गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 76 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 510 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 489 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अब तक12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ गौतमबुद्धनगर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1011 हो गए हैं। 

पीरागढ़ी स्थित दो बैंक्वेट हॉल क्वारंटीन केंद्र बने 
 

दिल्ली सरकार ने पीरागढ़ी स्थित दो बैंक्वेट हॉल को क्वारंटीन केंद्र बना दिया है। 


शाम को गुरुग्राम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर 
गुरुग्राम में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल गंभीर हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को शाम 6:00 बजे गुरुग्राम पहुंचने का कार्यक्रम हैं। मुख्यमंत्री यहां अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और आगे के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे 

फरीदाबाद में 130 नए मामले 
फरीदाबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए हैं। जबकि  5 संक्रमितों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1406 हो गई है। कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 33 हो गया है।


एलएनजेपी पहुंचे अमित शाह
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल से आ रही शिकायतों के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह अस्पताल का दौरा करने पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।

दिल्लीः कल तक 500 में से 250 कोच अपनी जगह पर होंगे- उत्तर रेलवे
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि, भारत सरकार दिल्ली सरकार को 500 कोच उपलब्ध करा रही है, ये कोच अलग-अलग स्टेशन पर होंगे, इनमें से 50 कोच पहले से ही शकूरबस्ती में लगा दिए गए हैं। 170-180 कोच आनंद विहार में रहेंगे और बाकी के किसी तीसरे स्टेशन पर रहेंगे। कल तक 250 कोच अपनी जगह पर होंगे। बाकी के 250 कोच दिल्ली सरकार और रेलवे संयुक्त रूप से सर्वे करके जहां-जहां रखना होगा उसको जल्दी से चिन्हित करके रख दिया जाएगा।

दिल्लीः 48 घंटे में प्राइवेट लैब्स को देनी होंगे टेस्ट रिपोर्ट
दिल्ली सरकार ने प्राइवेट और सरकारी लैब्स को एक आदेश जारी किया है, जिसमें उन्हें अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने और कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है। आदेशानुसार प्राइवेट लैब्स को 48 घंटे के भीतर रिजल्ट देने होंगे।

बुलंदशहर में 17 और मिले संक्रमित
जहांगीराबाद में एचडीएफसी बैंक के नौ कर्मी, चार गुलावठी और चार नगर क्षेत्र के मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जनपद में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 360 हो चुका है। इनमें से 16 की मौत हो चुकी है, 149 हो चुके डिस्चार्ज हो चुके हैं वहीं 195 का उपचार चल रहा है।

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की कोई योजना नहीं हैः केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन लगाने पर एक ट्वीट कर लिखा है कि,  कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है।

हापुड़ में एक दिन में मिले कोरोना के 23 नए मरीज
हापुड़ में एक दिन में 23 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 252 पर पहुंच गई है। यहां लगातार कोरोना का कहर बढ़ रहा है।

सर्वदलीय बैठक के बाद क्या बोले कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, गृहमंत्री ने स्वीकार किया है कि टेस्टिंग का अधिकार सभी को होना चाहिए और सभी देशों में टेस्टिंग और ट्रेसिंग पॉलिसी के माध्यम से ही उपचार संभव है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक नई ट्रेसिंग पॉलिसी के तहत सभी को टेस्टिंग का अधिकार होगा। अनिल चौधरी ने ये भी कहा कि, केजरीवाल ने कोरोना वॉरियर्स के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान करने की घोषणा की थी। लेकिन वह मुआवजा अभी तक प्रदान नहीं किया गया है। हमने अनुरोध किया है कि मुआवजा तुरंत प्रदान किया जाए ताकि वे अपना मनोबल न खोएं।

सर्वदलीय बैठक में मिली मंजूरी, 50 प्रतिशत परीक्षण शुल्क होगा माफ
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि, सर्वदलीय बैठक में, बीजेपी ने मांग की कि परीक्षण पर 50% शुल्क माफ किया जाना चाहिए। इस मांग को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंजूरी दे दी है। बैठक में, गृहमंत्री ने कहा कि 20 जून तक दिल्ली सरकार प्रतिदिन 18000 टेस्ट करेगी और कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर ट्रेसिंग और मैपिंग होगी। साथ ही 15 दिन के बाद 500 और रेलवे कोच उपलब्ध हो जाएंगे। जिससे दिल्ली में 37000 बेड दिल्ली सरकार,केंद्र सरकार और रेलवे कोच को मिलाकर होंगे।

आप सांसद संजय सिंह भी हुए शामिल
राज्य सरकार के अस्पताल में 1900 बेड और केंद्र सरकार के अस्पताल में 2000 बेड बढ़ाने का प्रस्ताव आया है। निजी अस्पताल में 1,178 बेड बढ़ेंगे। 500 कोच के जरिए 8,000 बेड, आने वाले दिनों में 500 कोच और लेकर 16,000 बेड बढ़ाने की बात कही गई।


डीएनडी पर फिर लगा जाम
डीएनडी फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। रणविजय सिंह(एडीसीपी) ने बताया, नोएडा से दिल्ली जाने वालों के पास 'पास' होना चाहिए तभी वो दिल्ली जा सकेंगे। बिना पास वाले को हम जाने की अनुमित नहीं दे रहे हैं।

कल की बैठक बहुत फलदायी रहीः सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को पत्रकारों से कहा कि, कल की बैठक बहुत फलदायक रही, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार सब मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed