{"_id":"5e8f06cb8ebc3e77442bd707","slug":"coronavirus-upate-south-delhi-municipal-corporation-lacks-gloves-masks-ask-5000-ppe-kits","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क और दस्ताने की कमी से जूझ रहा दक्षिणी निगम, दिल्ली सरकार से की पांच हजार पीपीई किट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क और दस्ताने की कमी से जूझ रहा दक्षिणी निगम, दिल्ली सरकार से की पांच हजार पीपीई किट की मांग
Thu, 09 Apr 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दक्षिण दिल्ली निगम इस समय मास्क और दस्ताने की कमी से जूझ रहा है। इसको देखते हुए निगम ने दिल्ली सरकार से पांच हजार पीपीई किट की मांग की है, लेकिन अभी तक निगम को इस संबंध जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
दक्षिणी निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम के पास पीपीई किट की पहले से ही कमी है। ऐसे में उन्होंने बुधवार की रात दिल्ली सरकार को मेल कर पांच हजार किट की मांग की है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से जवाब आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय निगम और दिल्ली सरकार को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। ऐसे में दोनों एक होकर कोरोना से जंग लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि निगम के क्षेत्र में जहां कहीं भी कोरोना वायरस का मामला आता है तो सबसे पहले निगम की टीम इलाके को सैनिटाइज करने के लिए पहुंचती है।
विज्ञापन
इस वजह से निगम कर्मचारियों में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा रहता है। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पीपीई किट की सुविधा होनी चाहिए।
यदि सरकार से नहीं मिली मदद तो सीएसआर फंड से खरीदेंगे पीपीई किट
भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार की ओर से पीपीई किट की मदद नहीं की जाती है तो सीएसआर फंड के जरिए पीपीई किट खरीदने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि, हम किसी भी सूरत में स्वच्छता कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड़ नहीं करेंगे।
केवल सात दिन का बचा है मास्क का स्टॉक
दक्षिण निगम के पास केवल सात दिनों का ही मास्क का स्टॉक बचा है। वहीं, दस्ताने के लिए स्वच्छता कर्मचारियों को पहले से ही जूझना पड़ रहा है। ऐसे में यदि सात दिन बाद भी मास्क और दस्ताने की व्यवस्था नहीं हो पाई तो कर्मचारियों के लिए काम करना और मुश्किल हो जाएगा।