कोरोना वायरस : दिल्ली में 425 नए मामले आए सामने, चार इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर
कोरोनावायरस के खतरे को कम करने के लिए किए गए लॉकडाउन का तीसरा चरण अगले दो दिनों में खत्म हो जाएगा और फिर कई बदलावों के साथ इसका चौथा चरण भी शुरू हो जाएगा। हालांकि इन सबके बीच चिंता का विषय ये है कि अब भी कोरोना का संक्रमण न ही रुका है और न ही यह कम हुआ है। सिर्फ दिल्ली में ही रोजाना 300-400 नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगभग डेढ़ महीने बाद अब सरकार देश में जगह-जगह फंसे हुए लोगों और मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए ट्रेनें चला चुकी है। अब गौतमबुद्ध नगर और आसपास में फंसे मजदूरों के लिए भी दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलाई जानी है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विस्तार
किराया मांगने वाले मकान मालिकों पर एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि कोरोना महामारी के दौरान दबाव बनाकर किराया मांगने वाले मकान मालिकों के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
There should not be any relaxation in containment zones but economic activities should be resumed in other parts. This may lead to increase in #COVID19 cases, we have all arrangements in place to deal with it: Delhi CM Arvind Kejriwal in his letter to PM Modi over the lockdown pic.twitter.com/mgVt6Fn7cR
— ANI (@ANI) May 15, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लॉकडाउन को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन छोड़ कर बाकि जगहों पर आर्थिक गतिविधियां शुरू कर देनी चाहिए। इससे कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं, हमने इससे निपटने के सभी इंतेजाम किए हुए हैं।
दिल्ली में चार इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर
Delhi: Four more areas (serial number 22,23,24&25) have been removed from containment zones; the total number of containment zones in the national capital now stands at 77. No new addition to the list today. #COVID19 pic.twitter.com/VjcLztMhML
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 15, 2020
दिल्ली में चार इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिए गए हैं। अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या घटकर 77 हो गई है।
पूर्वी निगम महिला सफाईकर्मी की कोरोना से मौत
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 45 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। वह रघुवर पुरा वार्ड में तैनात थी। महिला 4 मई तक ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसे कृष्ण नगर के एक नर्सिंग होम में दिखाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 9 मई को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गौतमबुद्धनगर में चार नए मरीज आए सामने
गोतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार को कोरोन वायरस के चार नए मरीज सामने आए।
गुरुग्राम में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने
गुरुग्राम में आज कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है।
बीएसएफ में 11 नए मामले आए सामने, 13 को किया गया डिस्चार्ज
दिल्ली में शुक्रवार को बीएसएफ के 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है। कल से 13 जवानों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें 10 जवान त्रिपुरा और तीन दिल्ली के जवान शामिल हैं।
दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो यात्रियों को करना होगा प्रोटोकॉल का पालन
अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में मेट्रो रेल सेवा दोबारा शुरू करने का फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा। जिसके बाद यात्रियों को विस्तृत प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। प्रोटोकॉल जल्द ही मीडिया और जनता के साथ साझा किया जाएगा।
दिल्ली में 425 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 8895 हुई
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 425 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 8895 हो गई है। दिल्ली में अभी 5254 एक्टिव केस हैं, जबकि 3518 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
दिल्ली सरकार ने भेजा केंद्र को सुझाव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि हमने केंद्र को लॉकडाउन में ढील के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। अधिकतर लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का सुझाव दिया है। लोगों ने ये भी कहा है कि सीमित संख्या में बसें और मेट्रो भी चलवाई जाए।
फरीदाबाद में कोरोना से हुई पांचवीं मौत
फरीदाबाद में कोरोना से पांचवीं मौत हो गई। करोना से मरने वाली शिव शारदा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी थी। वह कैंसर पीड़िता थी और उसकी उम्र 17 वर्ष थी। आज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रेटर नोएडाः 16 मई को दादरी और दनकौर से चलेंगी प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर से प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। उन्होंने आदेश जारी करते हुए बताया है कि यह ट्रेनें दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से चलेंगी। इन स्टेशनों से चार ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को ले जाएंगी।
As per the instructions of the state govt, special trains will be run for migrant labourers in Gautam Buddh Nagar district. The trains will be run from Dadri railway station & Dankaur Railway station. 4 trains will ply for the migrant labourers on 16th May: DM, Gauatm Buddh Nagar pic.twitter.com/Hg3pcaChVK
— ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2020
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर रहे यात्रियों के लिए डीटीसी की बस शटल सेवा जारी
ट्रेन से उतरे यात्रियों के लिए डीटीसी बस शटल सेवा कल से शुरू हुई है। इस पर डीटीसी के सीनियर मैनेजर ने आज एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'आज हमारी बसें 29 चक्कर लगा चुकी हैं और हमने दो ट्रेनों के यात्रियों को हम पहुंचा चुके हैं अभी सात और ट्रेन आनी हैं। 10:55 पर हमारा आखिरी चक्कर लगेगा। यहां कुल 21 बसें लगी हैं। हमारा ड्रॉपिंग स्टेशन-शिवाजी स्टेडियम और अम्बेडकर स्टेडियम है।'
The services started yesterday. We have made 29 trips today so far and cleared the passengers of 2 trains. 7 more trains are scheduled to arrive. 21 buses are parked here: GK Sharma, Senior Manager, Delhi Transport Corporation (DTC) https://t.co/4UmvShGQ24 pic.twitter.com/6jskVXxU8N
— ANI (@ANI) May 15, 2020
अब तक 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग बुक करा चुके हैं स्पेशल ट्रेन की टिकट
स्पेशल ट्रेन पर सवार होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोग पहुंच रहे हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार लगभग 2,34,411 यात्रियों ने अब तक स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुक किए हैं।
Delhi: Passengers of different special trains arrive at New Delhi Railway Station. As per the Indian Railways around 2,34,411 passengers have booked tickets till now for special trains. #CoronaLockdown pic.twitter.com/PR66QmIMkK
— ANI (@ANI) May 15, 2020
बड़ी संख्या में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पैदल जाते दिखे मजदूर, छलका दर्द
आज सुबह बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पैदल ही अपने गांवों की ओर जाते दिखे। उन्हीं में से एक महिला बबीता का कहना है कि, मेरा घर झांसी में है, मेरा ढाई साल का बच्चा रो रहा है और बस यही कह रहा कि मम्मी घर पर आ जाओ। हम पैदल चले जाएंगे, बस हमें रोके ना। कुछ साधन नहीं दे रहे तो पैदल तो जाने दो। यहां इंतजार करते हुए दो महीने हो गए मेरा बच्चा भूखा है वो कुछ खा नहीं रहा है।
मेरा घर झांसी में है, मेरा ढाई साल का बच्चा रो रहा और बस यही कह रहा कि मम्मी घर पर आ जाओ।हम पैदल चले जाएंगे,बस हमें रोके ना। कुछ साधन नहीं दे रहें तो पैदल तो जाने दो।यहां इंतजार करते हुए दो महीने हो गए मेरा बच्चा भूखा है वो कुछ खा नहीं रहा है: प्रवासी मज़दूरों में एक महिला बबीता https://t.co/b8Olo8hS6v pic.twitter.com/Lvh3I86K1G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2020
दिल्ली की दो मंडियों में संक्रमण फैलने के बाद भी ओखला मंडी में लगी भीड़
देश में लॉकडाउन के बावजूद आज सुबह ओखला सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते दिखे। देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा।
Delhi: People arrive at fruit & vegetable market in Okhla to make sales and purchases, amid #CoronaLockdown. pic.twitter.com/PmPS1dmlWZ
— ANI (@ANI) May 15, 2020