दिल्ली में कोरोना LIVE:शास्त्री पार्क और चांदनी चौक मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, लोगों ने जमकर की खरीदारी
दिल्ली-एनसीआर में हालात सुधरते नहीं दिख रहे। दिल्ली-एनसीआर के भी सभी क्षेत्रों से नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। दिल्ली में कोरोना संक्रमित 138 नए मरीज सामने आए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बात अगर लॉकडाउन के पालन और सोशल डिस्टेंसिंग की करें तो अब भी इसका उल्लंघन सब्जी मंडियों में जारी है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विस्तार
सीआरपीएफ के 9 जवान संक्रमित
सीआरपीएफ सूत्रों ने बताया जिन 47 जवानों को नरेला क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया था। उनमें नो की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है।
Out of 47 CRPF (Central Reserve Police Force) personnel who were sent to the quarantine centre in Narela (Delhi), 9 have tested positive for COVID-19. They have been sent to the isolation ward. All were deployed in Delhi: CRPF Sources pic.twitter.com/1ONCgURuaf
— ANI (@ANI) April 24, 2020
दिल्ली में 138 नए मरीज, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2514 हुई
दिल्ली में कोरोना संक्रमित 138 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती मरीजों में से तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2514 पहुंच चुकी है। जबकि 53 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक दिल्ली में 857 मरीजों को छुट्टी भी दी जा चुकी है। फिलहाल 1604 मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल व निगरानी केंद्रों में चल रहा है।
उपराज्यपाल ने कहा- गड़बड़ी करने वालों की खिलाफ होगी कार्रवाई
दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि यह देखने में आया है कि सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस द्वारा अजान न पढ़ने के निर्देशों को लेकर वीडियो वायल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने अपनी एजवाजरी में पहले ही सूचित कर दिया था कि उन्होंने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है।
उन्होंने कहा गड़बड़ी करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उपराज्यपाल ने रमजान के पवित्र महीने को सुरक्षित रखने और सार्वजनिक हित में लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
दिल्ली का वसुंधरा एन्कलेव का मंसारा अपार्टमेंट कंटेनमेंट जोन से हटाया गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वसुंधरा एन्क्लेव के मंसारा अपार्टमेंट में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसलिए, इसे कंटेनमेंट जोन की सूची के हटाया जा रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सहयोग के कारण ऑपरेशन शील्ड सफल रहा।
दिल्ली: जामा मस्जिद कल शुरू होने वाले रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले रोशनी से जगमगा रहा है।
दिल्ली: जामा मस्जिद कल शुरू होने वाले रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले रोशनी से जगमगा रहा है। pic.twitter.com/XHZPwnFy1D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2020
दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में लोगों ने जमकर की खरीदारी।
Delhi: People throng market in Shastri Park area in North East Delhi amid #COVID19 lockdown. pic.twitter.com/DGmoRP7HU6
— ANI (@ANI) April 24, 2020
शाही इमाम ने की अपील कहा - रमाज में नमाज में पड़ोसियों को भी घर न बुलाएं
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद अहमद बुखारी ने कहा मैं सभी से अपील करता हूं कि रमजान के दौरान नमाज अदा करने के लिए अपने पड़ोसियों को अपने घर न बुलाएं। सुनिश्चित करें, परिवार के साथ प्रार्थना करते हुए भी एक कमरे में तीन से अधिक लोग नहीं हो। कोरोना तभी खत्म होगा जब हम एकजुट होंगे।
मां ने अपने बच्चे का नाम कॉन्स्टेबल के नाम पर रखा
दिल्ली में एक मां ने अपने नवजात बच्चे का नाम पुलिस कॉन्स्टेबल दयावीर सिंह के नाम पर रखा, जो उसे डिलीवरी के लिए अस्पताल ले गयाथा। दयावीर सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इस समय में उनकी मदद कर सका। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
दिल्ली के चांदनी चौक में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
Delhi: Social distancing norms flouted at Lal Kuan Bazar in Chandni Chowk, amid #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/BsrO2SScpM
— ANI (@ANI) April 24, 2020
चांदनी चौक के लाल कुआं बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया।
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने आईआईटी दिल्ली के निदेशक से की मुलाकात
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी. रामगोपाल राव से मुलाकात की। आईआईटी दिल्ली के कुसुमा स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज में खोजकर्ताओं ने कोरोना वायरस की जांच का इस नया तरीका विकसित किया है। जिसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से अनुमोदित किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने की अपील, रोजे और नमाज के दौरान घर से बाहर न नकलें
दिल्ली पुलिस के पीआरओ एम. एस. रंधावा ने कहा कि कल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, मैं सभी दिल्ली वासियों से अपील करना चाहूंगा कि रोजे और नमाज के दौरान घर से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। अजान के लिए एनजीटी के दिशानिर्देशों का पालन करें और दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।
लॉकडाउन तोड़ने पर 35 के खिलाफ केस
उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने का मामला दर्ज किया है। दरअसल बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे थाने के जवान खैबर पास, ओल्ड चंद्रावल मार्केट, आउटर रिंग रोड पर गश्त करते हुए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तानी ट्रांजिट कैंप के पास 14 लोगों को बिना वजह घूमते हुए देखा। इन लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। सिविल लाइन पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम शाम करीब 7:30 बजे उसी इलाके में गश्त पर पहुंची तो इस बार पहले से ज्यादा लोग घूमते हुए नजर आए। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया।
अजान पर नहीं, मस्जिद में इकट्ठा होने पर है पाबंदीः मनीष सिसोदिया
इस साल मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान लॉकडाउन के दौरान शुरू हो रहा है, ऐसे में समुदाय के लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों में ही इबादत करें। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ फेक वीडियो वायरल रहे हैं, जिसमें नमाज पर पाबंदी की बाद कही जा रही है। इसी की सफाई देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अजान के लिए कोई पाबंदी नहीं है। लॉकडाउन में मस्जिदों में नमाज के लिए इकट्ठा होने या किसी अन्य धार्मिक स्थल पर पूजा आदि के लिए लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह पाबंदी है।
एम्स के 40 स्वास्थ्यकर्मियों ने खुद को किया क्वारंटीन
एक 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पुरुष नर्स के संपर्क में आने से दिल्ली स्थित एम्स के गैस्ट्रोएंटोरोलॉजी विभाग के 40 स्वास्थ्यकर्मियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसमें डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल कर्मी भी हैं।
सीआईएसएफ कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे हरियाणा के झज्जर में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस
- पिछले कुछ दिनों में हमने एलएनजेपी अस्पताल में चार मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी इलाज को अपनाया।
- हमने एलएनजेपी अस्पताल के 4 मरीजों पर प्लाज्मा का ट्रायल करके देखा, उसके अब तक के नतीजे उत्साहवर्धक हैं।
- ज्यादा से ज्यादा लोग इसके लिए रक्तदान करें, प्लाज्मा डोनेट करने से आप कई लोगों की जान बचा सकते हैं।
- करीब 10 दिन पहले हमें केंद्र सरकार से अनुमति मिली थी कि हम एलएनजेपी अस्पताल के सबसे गंभीर मरीजों पर इसका ट्रायल कर सकते हैं।
- जो कोरोना के मरीज ठीक होकर घर चले जाते हैं, उनका प्लाज्मा निकालकर हम जो संक्रमित मरीज हैं उनमें डालते हैं, तो वो ठीक हो सकते हैं।
संसद मार्ग स्थित जामा मस्जिद रमजान से पहले बंद
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते रमजान शुरू होने से पहले दिल्ली संसद मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद को बंद कर दिया गया है। मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह ने बताया कि लोगों को अपने घरों में इबादत करनी चाहिए और अपने घरों से निकलकर मस्जिद नहीं जाना चाहिए।
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में लॉकडाउन उल्लंघन मामलेे में चार पर केस दर्ज
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक वाहन सीज किया।
पक्षियों के लिए लोग आ रहे आगे
लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में जब इंसानों को खाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है ऐसे में पक्षियों का क्या हाल होगा यह सोचा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग पक्षियों का पेट भरने के लिए आगे आ रहे हैं।
गाजीपुर और आजादपुर सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी का हुआ उल्लंघन
दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी को नजरअंदाज करते हुए दिखे। वहीं दिल्ली की ही आजादपुर सब्जी मंडी के बाहर भी सामाजिक दूरी का उल्लंघन होते हुए देखा जा सकता है। 21 अप्रैल से मंडी 24 घंटे खुल रही है।
ओखला सब्जी मंडी में आ रहे कम ग्राहक
दिल्ल में लॉकडाउन के दौरान ओखला सब्जी बाजार में शुक्रवार सुबह कुछ ही ग्राहक दिखे। एक ग्राहक ने कहा, 'कल से रमजान शुरू होने वाला है उसके के लिए मैं यहां एक सप्ताह की सब्जी लेने आया हूं क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से घरों से बार-बार निकलना ठीक नहीं है। रमजान में हम घर पर ही नमाज पढे़ंगे।
वसुंधरा एन्क्लेव किया जा रहा डी-कंटेंड
दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव के मंसारा अपार्टमेंट में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसलिए इस नियंत्रण क्षेत्र को डी-कंटेंड किया जा रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सहयोग के कारण ऑपरेशन शील्ड सफल रहा: अरविंद केजरीवाल
शास्त्री पार्क में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां
उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क में लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। शाम को लोग की स्थानीय मार्केट में खरीददारी करते हुए नजर आए।
Delhi: People throng market in Shastri Park area in North East Delhi amid #COVID19 lockdown. pic.twitter.com/DGmoRP7HU6
— ANI (@ANI) April 24, 2020