फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus lockdown in delh noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad palwal bulandshahr new cases markaz kejriwal

दिल्ली: लोकनायक और जीबी पंत समेत इन 6 अस्पतालों में होगा सिर्फ कोरोना वायरस का उपचार, कुल संक्रमितों की संख्या 120 हुई

Tue, 31 Mar 2020 10:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown in delh noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad palwal bulandshahr new cases markaz kejriwal
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : रॉयटर्स एजेंसी

देशव्यापी लॉकडाउन का आज सातवां दिन है और दिल्ली-एनसीआर में इसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। वहीं निजामुद्दीन स्थित मरकज भवन में जुटे लोगों  के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यहां हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में मौजूद लोग अब पूरे देश में फैल गए हैं। देश के कई राज्य ऐसे लोगों को चिन्हित करने में जुटी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी मसले पर इस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर भी बैठक चल रही है। आज यहां पढ़ें दिनभर का अपडेट...

विज्ञापन


कोई  भी भूख से नहीं मरेगा : इस्कॉन

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन), द्वारका जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध करा रहा है। इस्कॉन के प्रद्युम्न प्रिया दास का कहना है कि हम प्रतिदिन 2 लाख लोगों को भोजन करा रहे हैं, हमने 5-6 लाख लोगों को खिलाने की अतिरिक्त क्षमता विकसित की है।  कोई भी भूख से नहीं मरेगा।
विज्ञापन


दिल्ली  में आज मिले 23 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 120 हुई 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि आज दिल्ली में 23 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब दिल्ली में कुल 120 कोरोना संक्रमित हैं।

दिल्ली सरकार ने लोक नायक अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, और डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल को कोरोना वायरस मामलों के उपचार के लिए समर्पित घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिविल सेवा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में की आर्थिक मदद 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दिल्ली में कार्यरत सिविल सेवा अधिकारी अपना तीन दिनों की वेतन देकर मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद कर रहे हैं। मैं सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।

फरीदाबाद में छठा पॉजिटिव केस आया सामने, सीजफायर कंपनी का है कर्मचारी
फरीदाबाद में छठा पॉजिटिव केस सामने आया है। छठा मरीज वही व्यक्ति है जिसकी पत्नी की रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई थी और वह नोएडा की सीजफायर कंपनी का कर्मचारी है। यह मरीज फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड का निवासी है।

गाजियाबाद में एक और कोरोना संक्रमित, सीजफायर कंपनी का है कर्मचारी
गाजियाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि यह व्यक्ति भी नोएडा की सीजफायर कंपनी का कर्मचारी है। बता दें कि शालीमार गार्डन वाला संक्रमित भी सीजफायर में ही काम करता है। कंपनी के तीन कर्मचारी पहले से ही एमएमजी अस्पताल में भर्ती हैं। ये मरीज भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था।

बाबरपुर मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
मौजपुर के मोहल्ला क्लिनिक के बाद अब बाबरपुर के मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टर के घर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है कि जो भी व्यक्ति या मरीज डॉक्टर से 12-20 मार्च के बीच मिला हो वह खुद को घर में अगले 15 दिनों के लिए क्वारंटीन में रख ले।

दिल्ली में अब  2500 केंद्रों पर बांटा जाएगा भोजन
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बताया कि कोविड-19 के खतरा देखते हुए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में भोजन वितरण केन्द्रों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2,500 की जाएगी।

मदर डेयरी ने कहा हमारा दूध पूरी तरह से सुरक्षित
दिल्ली की बड़ी दुग्ध आपूर्ति कंपनी मदर डेयरी ने कहा है कि उनके द्वारा सप्लाई किया जाने वाला दूध पूरी तरह से सुरक्षित है। उनके कर्मचारियों से लेकर जानवर व मशीन तक सब कुछ सैनिटाइज किए जाते हैं।

फरीदाबाद में सामने आया पांचवां कोरोना पॉजिटिव
फरीदाबाद में पांचवा करोना संक्रमित मरीज मिला है। यह 50 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-16 निवासी है जो नोएडा के अपने किसी दोस्त से संक्रमित हुआ है। निजी लैब में जांच के बाद पुष्टि हुई और इसके बाद मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बुलंदशहर में पहला मामला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट
यूपी के बुलंदशहर में पहला मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। मंगलवार को वीरखेड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने यहां के घर-घर व गली-गली में केमिकल का छिड़काव कर पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया। सभी गांववालों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई।

दिल्ली के सीएम के घर चल रही उच्चस्तरीय बैठक
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज भवन से सामने आए कोरोना पॉजिटिव केसों ने दिल्ली सरकार की नींद उड़ा दी है। इस वक्त इसी मामले पर मुख्यमंत्री के घर पर उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।

मरकज भवन से निकाले गए लोगों में 24 कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मरकज बिल्डिंग से निकाले गए लोगों में से अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सही तरीके से नहीं पता है कि वहां कुल कितने लोग मौजूद थे। यह आकलन है कि 1500-1700 लोग इस भवन में थे। अब तक 1033 लोग यहां से निकाले जा चुके हैं। 334 लोगों को  अस्पतालों में भेजा जा चुका है और 700 को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।

नोएडा में संक्रमण फैलाने वाली कंपनी 'सीज फायर' सील
मुख्यमंत्री की फटकार के बाद चेता प्रशासन, सेक्टर 135 स्थित सीज फायर कंपनी को सील किया गया। कंपनी की लापरवाही के चलते जिले में 19 पॉजिटिव केस सामने आए। सीएम ने सीज फायर पर कार्यवाही न करने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। कंपनी के कई कर्मचारियों ने मार्च में विदेश यात्रा की थी। यही नहीं कंपनी में संक्रमित विदेशी नागरिक भी आया था।

जीएनआईडीए के सीईओ बनाए गए जिले के ऑफिसर इनचार्ज
ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी(जीएनआईडीए) के सीईओ नरेंद्र भूषण को गौतमबुद्ध नगर के ऑफिसर इनचार्ज के रूप में नियुक्त किए गए हैं जो कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कदम उठाएंगे।

860 लोगों को मरकज बिल्डिंग से अस्पतालों में किया शिफ्ट
स्वास्थ्य विभाग की मदद से 860 से भी ज्यादा लोगों को निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग से शहर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। करीब 300 लोग अभी निकाले जाने बाकी हैं।


निजामुद्दीन इलाके से आज भी दर्जनों लोग जांच के लिए पहुंच रहे अस्पताल
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से आज भी लोगों का शहर के कई अस्पतालों में जांच के लिए जाना जारी है। बता दें कि निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात का कार्यक्रम हुआ था, जहां शामिल होने वाले कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं तेलंगाना के जो छह लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे उनकी मौत हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमितों की संख्या
दिल्ली- 98 संक्रमित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा- 38 संक्रमित
गाजियाबाद- 8 संक्रमित
गुरुग्राम- 10 संक्रमित
फरीदाबाद- 5 संक्रमित
पलवल- 1 संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed