फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown delhi ncr live updates new cases in delhi gurugram faridabad ghaziabad noida greater noida markaz

Coronavirus: 259 जमाती समेत दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 386, अबतक 6 की मौत

Fri, 03 Apr 2020 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown delhi ncr live updates new cases in delhi gurugram faridabad ghaziabad noida greater noida  markaz
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

आज यानी 3 अप्रैल को लॉकडाउन का 10वां दिन है। दस दिन के लॉकडाउन के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के कई नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को ही दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के दो नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले यहां के एक डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनका इलाज चल रहा है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 386 हुई
दिल्ली में  कोरोनो वायरस के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 386 हो गया है। दिल्ली में आज  93 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों में से 259 वो लोग हैं जो तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।आज दिल्ली में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है, इसके साथ दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया- दिल्ली में पॉजिटिव केस हुए 384, पांच की मौत
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि दिल्ली में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से तीन लोग मरकज से निकाले गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में अब तक 384 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 91 मामलों की वृद्धि हुई है। इन 384 मामलों में से 58 संक्रमितों ने विदेश की यात्रा की थी। इनमें से कई दिल्ली से नहीं हैं, लेकिन उन्हें यहां दिल्ली में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली में कुल 259 संक्रमित मरकज के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने केंद्र से मांगी एक लाख पीपीई किट 
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से तत्काल एक लाख पीपीई किट, 50000 कोरोना परीक्षण किट और 200 वेंटिलेटर की आपूर्ति की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- अभी देश और दिल्ली स्टेज दो में है
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अभी दिल्ली में कोरोना के कुल 293 मामले हैं। कल मामलों में 141 की बढ़त हुई है इसमें 12 मामले दिल्ली के थे और 129 मामले मरकज़ के थे। इन 293 मामलों में से 182 मामले मरकज़ के हैं। अभी तक देश और दिल्ली स्टेज 2 में है। अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि, एक तो भाषा की परेशानी है ज्यादातर लोगों को ना तो हिंदी आती है और ना ही अंग्रेजी आती है क्योंकि दूर-दूर के राज्यों के हैं, कई विदेशी हैं। दूसरा उनको लगता है कि हमको अस्पताल में क्यों रखा गया है। पुलिस से मदद मांगी गई है।

जुमे के दिन जामा मस्जिद रहा खाली
जुमे के दिन वैसे तो दिल्ली के जामा मस्जिद में बहुत भीड़भाड़ दिखाई देती है लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। हमेशा गुलजार रहने वाला जामा मस्जिद और उसके आस-पास का इलाका आज वीरान नजर आ रहा है। लोगों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने घरों में ही नमाज पढ़ी।



दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के दो नर्स कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के जिस कैंसर अस्पताल से दो दिन पहले एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, वहीं से शुक्रवार को नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

नूंह में तीन नए मामले सामने आए
हरियाणा के नूंह में कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। इस तरह बीते 24 घंटे में आठ नए मामले सामने आ चुके हैं, 5 गुरुग्राम में और तीन नूंह में।

बीते 24 घंटे में नोएडा से कोई नया केस सामने नहीं आया है
गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल.वाई ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में गौतम बुद्ध नगर में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब तक गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 48 है, जिनमें से 6 ठीक हो गए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।




गाजियाबाद में जमातियों के अभद्र व्यवहार पर बोले सीएम योगी
गाजियाबाद के आइसोलेशन केंद्र में नर्सों के साथ दुर्व्यवहार पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वो जघन्य अपराध है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।

नरेला में चल रहा सैनिटाइजेशन का काम
दिल्ली के नरेला इलाके में ड्रोन से सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। इससे पहले दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में भी ड्रोन से सैनिटाइजेशन का काम किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed