Delhi NCR Live: दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 438 नए मामले, छह मौतें, कुल 9333 हुए संक्रमित
दिल्ली-एनसीआर में समेत पूरे देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो जाएगा और फिर 18 तारीख से शुरू होगा चौथा चरण। हालांकि इन सब पाबंदियों के बाद भी कोरोना संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं। सिर्फ दिल्ली में ही इनकी संख्या नौ हजार के करीब पहुंच गई है वहीं नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में भी लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच सरकारें लॉकडाउन में ढील देने की भी योजना बना रही हैं। इस बीच आज दो दिन से बंद दिल्ली की गाजीपुर फल-सब्जी मंडी खुल गई है। तो दूसरी तरफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज भी स्पेशल यात्री ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर हाईकोर्ट और सभी संबद्ध जिला अदालतों के स्थगन को 23 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान अदालतों में जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से जारी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय की प्रशासनिक और सामान्य पर्यवेक्षण समिति ने यह फैसला किया है।
मेट्रो में अब केवल स्कैनर से होगी सुरक्षा जांच
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब मेट्रो यात्रियों की जांच सीआईएसएफ कर्मी नहीं करेंगे बल्कि यह काम स्कैनर से किया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही मेट्रो सेवा बुधवार से शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच की संभावना कम है।
हिंदूराव अस्पताल में छह और स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल में छह और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो नर्स, एक नर्सिंग स्टाफ, एक मेडिसिन विभाग में कार्यरत वार्ड ब्वॉय और एक डायलिसिस टेक्निशियन शामिल है। स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के 180 जवान हो चुके हैं संक्रमित
दिल्ली में लॉकडाउन का पालन कराते समय दिल्ली पुलिस के करीब 180 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं इनमें शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भी शामिल हैं। कई थानाध्यक्षों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। अच्छी बात ये है कि इनमें करीब 70 पुलिसकर्मी ठीक होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
दो पुलिस अधिकारी भी कोरोना की चपेट में
दक्षिण-पूर्व जिले के सीएडब्ल्यू सेल की एसीपी सुरेन्द्रजीत कौर भी कोरोना की चपेट में आग गई हैं। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी तरफ, जामिया नगर थाने के एसएचओ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनसे पूर्व एसएचओ उत्तम नगर, लाजपत नगर और नॉर्थ एवेन्यू एसएचओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।
दिल्ली का त्रिलोकपुरी इलाका कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर
Delhi: One more area - H. No. 34/156 to H. No. 34/189 (Resettlement Colony) Block 34, Trilok Puri has been de-contained. No new addition in containment zones as on today. #COVID19 pic.twitter.com/ixa9Nd0rI8
— ANI (@ANI) May 16, 2020
दिल्ली का त्रिलोकपुरी इलाका शनिवार को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है।
राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों से की बातचीत
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi today interacted with migrant labourers who were walking on Sukhdev Vihar flyover to return to their home states. pic.twitter.com/IgU3k474tn
— ANI (@ANI) May 16, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उन प्रवासी मजदूरों से बातचीत की जो अपने गृह राज्यों में लौटने के लिए सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर चल रहे थे।
23 मई तक उच्च न्यायालय का कामकाज निलंबित
Delhi High Court extends the suspension of functioning of the High Court and subordinate courts till May 23. pic.twitter.com/qKwD70KXgQ
— ANI (@ANI) May 16, 2020
दिल्ली उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों का कामकाज 23 मई तक निलंबित कर दिया गया है।
बत्रा हॉस्पिटल और सिग्नस ऑर्थो केयर हॉस्पिटल कोरोना अस्पताल घोषित
In view of shortage of isolation beds in pvt hospitals, Batra Hospital & Research Centre, Tughlakabad Institutional area - with 50 isolation beds - & Cygnus Orthocare Hospital, Safdarjung Development Area - with 40 isolation beds - are also declared as #COVID Hospital: Delhi Govt pic.twitter.com/CSJzGxYjw8
— ANI (@ANI) May 16, 2020
दिल्ली सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन बैड की कमी के चलते बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया - 50 आइसोलेशन बेड के साथ और सिग्नस ऑर्थोकेयर हॉस्पिटल, सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया - 40 आइसोलेशन बेड के साथ कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है।
गाजियाबाद में छह नए मामले आए सामने, 145 रिपोर्ट निगेटिव
गाजियाबाद में शनिवार को 162 सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामने आई, इसमें से छह रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। जबकि 156 रिपोर्ट निगेटिव हैं। पॉजिटिव मरीजों में से दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। सभी मरीजों को ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो पाजिटिव पाए गए डायलिसिस के मरीजों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश देते हुए दिल्ली से वापस कर दिया था। इसके बाद दोनों को संयुक्त अस्पताल कोविड लेवल-2 में भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से बृहस्पतिवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। वापस आने के बाद दोनों मरीज एक रात अपने घर पर भी रुके थे। इस लिए अब घर के सभी सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा।
बीएसएफ में 16 नए मामले आए सामने, 135 रिकवर
Since yesterday, 98 (Jodhpur-42, Tripura-31, Delhi -25) earlier tested COVID-19 positive BSF personnel have been discharged from hospitals after being tested negative.
— ANI (@ANI) May 16, 2020
Total 135 BSF personnel have recovered till today: Border Security Force (BSF) https://t.co/IDiCuSSpa9
पिछले 24 घंटों में बीएसएफ में 16 नए मामले सामने आए हैं। सभी का इलाज संबंधित अस्पतालों में चल रहा है। कल से 98 जवानों की जांच निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें जोधपुर के 42, त्रिपुरा के 31 और दिल्ली के 25 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 135 बीएसएफ जवान रिकवर हो चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 9333
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 438 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,333 हो गई है, इसमें 5,278 सक्रिय मामले शामिल हैं।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना एक और शख्स की मौत
गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह 12 नोएडा सेक्टर-8 निवासी 65 वर्षीय बुजर्ग 12 मई को निमोनिया से ग्रसित होने के चलते भर्ती कराया गया था। 15 मई को रात 8 बजे उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और रात 10.36 पर जिम्स अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
मुंबई और हावड़ा से पहुंची स्पेशल ट्रेनें
मुंबई और हावड़ा से दो स्पेशल ट्रेनें भी दिल्ली पहुंची हैं। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें घर भेजा गया। एक यात्री ने कहा कि सरकार अपना काम अच्छा कर रही है और ये अच्छा कदम उठाया है।
2 special trains,carrying passengers from Mumbai and Howrah arrived at New Delhi railway station today. All passengers were screened after they reached the railway station, as per guidelines by the govt. A passenger says,"Govt is doing their best&have taken good initiative". pic.twitter.com/0lps8BGET6
— ANI (@ANI) May 16, 2020
ग्रेटर नोएडाः दादरी दनकौर रेलवे स्टेशन से चल रही हैं चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
ग्रेटर नोएडा के दादरी और दनकौर से आज चार स्पेशल ट्रेनें श्रमिकों को लेकर निकलेंगी। इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया है। सैनिटाइजेशन से लेकर स्क्रीनिंग तक हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।
पटना से भी स्पेशल ट्रेन पहुंची दिल्ली
आज पटना से भी विशेष यात्री ट्रेन दिल्ली पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। एक यात्री ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं। ट्रेन बहुत अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया था और हम लोगों ने भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखा।
A special train,carrying passengers from Patna arrived at New Delhi railway station today.All passengers were screened after they reached the railway station, as per guidelines by govt. A passenger says,"I am very happy. Train was properly sanitized&we maintained social distance" pic.twitter.com/MerLAh1gOA
— ANI (@ANI) May 16, 2020
गुरुग्रामः 40 बसों में सवार होकर 1200 प्रवासी मजदूर बुलंदशहर रवाना
शनिवार को गुरुग्राम से हरियाणा राज्य परिवहन की 40 बसों में सवार होकर लगभग 1200 प्रवासी नागरिक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लिए रवाना हुए।
आज सुबह बेंगलूरू और अहमदाबाद से दिल्ली पहुंची ट्रेन, यात्री खुश
लॉकडाउन के बीच आज सुबह बेंगलुरु और अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। अहमदाबाद से आने वाली विजयलक्ष्मी नाम की महिला ने बताया, मैं बहुत खुश हूं क्योंकि ट्रेन चला दी गई है। मैं अहमदाबाद में फंस गई थी। मेरे बच्चे स्टेशन के बाहर मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैं उनसे दो महीने बाद मिलूंगी।
Delhi: A special passenger train, carrying passengers from Ahmedabad arrived at New Delhi railway station today. Vijaylakshmi, a passenger says,"I am very happy due to the train service. I was stuck in Ahmedabad. My children are waiting outside for me.Meeting them after 2 months" pic.twitter.com/3l4FdYLBP5
— ANI (@ANI) May 16, 2020
दो दिनों बाद खुली गाजीपुर फल-सब्जी मंडी, लगी भीड़
दिल्ली की गाजीपुर मंडी आज 2 दिनों बाद खुली और खुलते ही यहां बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। मंडी के सचिव और उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंडी को सैनिटाइज करने के लिए पिछले 2 दिनों से बंद किया गया था।
Delhi: Wholesale fruit & vegetable market in Gazipur reopens today after 2 days. The market was closed for sanitization after secretary and deputy secretary of the market tested positive for #COVID19. pic.twitter.com/ISIl4b1jlK
— ANI (@ANI) May 16, 2020