फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus india noida ceasefire company corona positive employees infected more than 35 in ghaziabad administration alert

नोएडा की सीजफायर कंपनी के चलते गाजियाबाद के 35 लोग पहुंचे अस्पताल, चार कोरोना पॉजिटिव

Wed, 01 Apr 2020 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india noida ceasefire company corona positive employees infected more than 35 in ghaziabad administration alert
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : रॉयटर्स एजेंसी

नोएडा की सीज फायर कंपनी गाजियाबाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ शहर वासियों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। कंपनी के कई लोग कोरोना पॉजिटिव होकर अस्पतालों में भर्ती हैं, उनमें से चार कर्मचारी तो गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


कंपनी के और भी बहुत से कर्मचारी गाजियाबाद में ही रहते हैं, लेकिन उनके पते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि नोएडा प्रशासन से गाजियाबाद में रहने वाले कंपनी के कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है, लेकिन अभी तक 15 कर्मचारियों की ही जानकारी मिल सकी है। वहीं जानकारी छुपाने को लेकर गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ की ओर से कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जा चुका है।
विज्ञापन


नोएडा की सीज फायर कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी 24 मार्च को कोरोना संक्रमण की शिकायत पर जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी रिपोर्ट 27 मार्च को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्कों को तलाशने में जुटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कंपनी की एचआर मैनेजर महिला और उसका पति भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शनिवार देर रात गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती हुए। दोनों के संपर्क में 93 लोग आए हैं। इनमें से 7 लोगों को फिलहाल एमएमजी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, इसमें एक और कर्मचारी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई।  

25 से ज्यादा लोगों को संतोष अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।  इसके बाद से गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग कंपनी के गाजियाबाद में रहने वाले अन्य कर्मचारियों की सूची हासिल करने में जुटा है।  

सीएमओ ने कहा कि कंपनी के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं और 20 से ज्यादा कर्मचारी गाजियाबाद में रहते हैं। यह एक बड़ा खतरा है, यदि वे लोग जल्दी नहीं मिलते हैं तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

कंपनी में लंदन से आया था ऑडिटर
कंपनी में पिछले दिनों लंदन से एक ऑडिटर आया था। उसके संपर्क में आने वाले कंपनी के 11 कर्मचारी व 8 अन्य अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कंपनी ने लंदन से ऑडिटर के आने की बात छुपाई थी। आशंका है कि कंपनी के 11 कर्मचारियों से अन्य कर्मचारियों में भी संक्रमण फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed