फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in haryana Woman gave wrong address after giving sample in Faridabad

महिला ने सैंपल देकर लिखवाया गलत पता, रिपोर्ट पॉजिटिव आई कई घंटे की तलाश के बाद निजी अस्पताल में मिली

Tue, 21 Apr 2020 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Apr 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in haryana Woman gave wrong address after giving sample in Faridabad
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
फरीदाबाद के सेक्टर-48 में कोविड-19 का एक नया मामला सामाने आया है। कोरोना पीड़ित महिला को ढूढने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि बाइ महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही परिवार के सदस्यों और एक निजी अस्पताल के करीब 25 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। नया मामला सामने आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 43 हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव 68 वर्षीय महिला गांव बड़खल के पास की रहने वाली है। इसके दोनों बेटे दिल्ली के लक्ष्मी नगर व कैली गांव में फैक्ट्री चलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर महिला को 18 अप्रैल को बल्लभगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के डॉक्टरों की सलाह पर वह 19 अप्रैल को बीके अस्पताल के आईडीएसपी लैब में सैंपल देने पहुंची। इस दौरान उसने स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अपना नाम-पता कैली गांव का लिखवाया, जोकि उनके बेटे की फैक्ट्री का था। 

मंगलवार को जब महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बताए गए पते पहुंची। वहां उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

महिला की तलाश में पुलिस की मदद ली गई। कैली गांव के सरपंच को भी बुलाया गया। सभी उसकी तलाश में गड्ढा कॉलोनी पहुंचे। वहां पता चला कि सेक्टर-48 में रहती है। कैली गांव में उसके बेटे एक कमरे में वर्कशॉप चलाते हैं। 

इसमें करीब छह कर्मचारी काम करते हैं। फिलहाल महिला के परिवार के सदस्यों संग निजी अस्पताल के 25 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 1314 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 800 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का समय पूरा हो चुका है। 

शेष 514 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1271 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1687 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 1466 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 178 की रिपोर्ट आनी शेष है। 

अब तक 43 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 21 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। ठीक होने के बाद 22 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed