{"_id":"5f3d34568ebc3e3cbc6c78d6","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-84-new-cases-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 84 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 10542 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 84 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 10542 हुई
Wed, 19 Aug 2020 07:46 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 19 Aug 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से 11 हजार की ओर बढ़ रही है। जिले में बुधवार को भी 84 नए मरीज सामने आए तो 92 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया। वहीं, एक संक्रमित की बुधवार को मौत भी हो गई। इसी के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। जिले में अब तक 10542 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 9657 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
विज्ञापन
नए मरीजों के आने व मरीजों के स्वस्थ होने के बीच गुरुग्राम में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या भी अब 1 लाख 42466 तक पहुंच चुकी है। जिले में बुधवार को सिर्फ 1039 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। पिछले दो माह के दौरान एक दिन में हुई जांच की यह न्यूनतम संख्या है। रैपिड एंटीजन किट व शासकीय लैब में आरटी-पीसीआर के जरिए जांच के लिए बुधवार को 533 लोगों से नमूने लिए गए जबकि 506 लोगों की निजी लैब में जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के मामले में शुरू से ही गुरुग्राम अन्य जिलों के मुकाबले आगे रहा है। अब तक हुई कुल जांच में से 130885 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 10542 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह भी है कि उपचाराधीन कुल मरीजों में से महज 15 मरीज ही शासकीय कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या भी अब महज 20 ही रह गई है। वहीं, जिला कोविड हेल्थ सेंटर में अब इस समय 87 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की मौत के मामले में भी गुरुग्राम की स्थिति अब काफी बेहतर हो रही है।
विज्ञापन