फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram latest updates 271 new cases total tally crosses 25 thousand mark

गुरुग्राम में 25 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या,  271 नए मामले आए सामने 

Sat, 17 Oct 2020 10:11 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 17 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram latest updates 271 new cases total tally crosses 25 thousand mark
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को 25140 हो गई। गुरुग्राम प्रदेश का इकलौता जिला है, जहां अब तक 25 हजार मरीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को कोरोना के 271 नए मरीज सामने आए जबकि 322 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। सितंबर के शुरुआती तीन सप्ताह संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति काफी खराब रही लेकिन अब नए मरीजों के मुकाबले प्रतिदिन स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है।

विज्ञापन

 
271 नए मरीजों के आने के बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 25140 हो गई है, जिसमें से 22505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2445 संक्रमित उपचाराधीन हैं। वहीं, अब तक 190 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हो चुकी है। कुल सक्रिय मरीजों में से 2251 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 194 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोविड हेल्थ सेंटर में अब भी सबसे ज्यादा 173 मरीज भर्ती हैं जबकि कोविड अस्पतालों में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं प्रशासन की तरफ से बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 10 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को जिले में 3002 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें से 2217 जांच आरटी-पीसीआर के जरिए व 785 मरीजों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में अब कुल जांच की संख्या भी बढ़कर 311342 हो चुकी है, जिभसमें से 283200 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 25140 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 1685 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed