{"_id":"5f3e95bac619f865da3fb4b3","slug":"coronavirus-in-gurugram-94-new-cases-92-recovered-total-tally-reaches-to-10636","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मिले 94 नए मरीज, 92 स्वस्थ घोषित, कुल संक्रमितों की संख्या 10636 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मिले 94 नए मरीज, 92 स्वस्थ घोषित, कुल संक्रमितों की संख्या 10636 हुई
Thu, 20 Aug 2020 08:54 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 20 Aug 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को कोरोना के 94 नए संक्रमित सामने आए। इस तरह मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 636 हो गई। वहीं, 92 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या महज 756 ही रह गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 634 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 121 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की बात करें तो अब तक जिले में 131 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कोरोना के नए मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही गंभीर मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चल रहा है, जिसके जरिए तेजी से मरीजों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से मरीज तेजी से संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं और यही वजह है कि अब तक 92 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 1246 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से 790 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए जबकि 456 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में 1,43,712 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है, जिसमें 131830 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन