फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 89 new cases one death total tally reaches to 4851

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 89 नए मरीज, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4851 हुई 

Thu, 25 Jun 2020 10:52 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 25 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 89 new cases one death total tally reaches to 4851
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

गुरुग्राम में अब कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से 5 हजार की तरफ बढ़ रही है तो मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात भी रफ्तार पकड़ चुका है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कोरोना के 89 नए मरीज सामने आए तो 164 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, एक मरीज की कोरोना से मौत भी हुई। 89 नए मरीजों के आने के बाद जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4851 हो गई है, जबकि इसमें से 3040 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। खास बात यह है कि अब नए मरीजों के मुकाबले मरीजों के स्वस्थ होने की दर ज्यादा है। 

विज्ञापन


पिछले 10 दिन के दौरान मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात तेजी से बढ़ा है और इस अवधि में ही करीब 1200 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सिर्फ 1735 कोरोना संक्रमित ही उपचाराधीन हैं जिसमें से 1190 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 77 मरीज जिला कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 396 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं तो 72 मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


937 लोगों की हुई जांच
बृहस्पतिवार को जिले में शासकीय व निजी लैब में 937 लोगों ने कोविड-19 की जांच के लिए नमूने दिए। इसमें से 662 नमूने सिर्फ निजी लैब में भेजे गए। वहीं, 275 नमूने शासकीय लैब में भेजे गए। इसी के साथ अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या बढ़कर 26727 हो चुकी है, जिसमें से 20939 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4851 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 347 लोगों को अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। बात अगर जिले में कुल मरीजों के सर्विंलांस की करें तो अब तक 32577 कोरोना संदिग्ध क्वारंटीन अवधि में रह चुके हैं। वहीं, जिले में 4952 लोग विदेशी दौरा कर लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed