फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 78 new cases 86 recovered total tally reaches to 10263

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 78 नए मरीज, 86 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 10263 हुई 

Sun, 16 Aug 2020 08:06 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 16 Aug 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 78 new cases 86 recovered total tally reaches to 10263
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना के मामले में जिले की स्थिति अब दिनोंदिन बेहतर हो रही है। नए कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है तो अन्य के स्वस्थ होने का अनुपात भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले करीब दो सप्ताह से प्रतिदिन आने वाले नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम रही है। इसी क्रम में रविवार को 78 नए मरीज सामने आए, जबकि 86 को स्वस्थ घोषित किया गया।

विज्ञापन


जिले में रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 130 पर सीमित रही। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तेजी से कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं तो नए मरीजों की संख्या में भी खासी कमी देखने को मिल रही है। 78 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 10263 हो गई है, जिसमें से 9439 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 694 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


अब जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। कुल मरीजों में से 573 होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों में से 12 जिला कोविड अस्पताल, 84 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 25 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। रविवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 1709 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 307 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1402 नमूनों की जांच की जाएगी। अब जिले में कुल 1 लाख 36733 लोग कोरोना की जांच करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed