{"_id":"5f1c533a9001db73a436ea42","slug":"coronavirus-in-gurugram-120-new-cases-98-recovered-total-tally-reaches-to-8491","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 120 नए मामले, 98 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 8491हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 120 नए मामले, 98 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 8491हुई
Sat, 25 Jul 2020 09:13 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 हजार की तरफ बढ़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को 120 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 98 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। राहत की बात यह रही कि शनिवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके कुल मरीजों की संख्या 8491 तक पहुंच गई है, जिसमें से 7238 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 85 फीसदी पर बना हुआ है। अब जिले में महज 1133 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से 930 मरीज होम आइसोलेट हैं। इन मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। उपचाराधीन कुल मरीजों में से 12 मरीज जिला कोविड अस्पताल, 114 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 77 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। पिछले करीब एक माह से जिले में प्रतिदिन 2 हजार से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी 2250 लोगों की जांच की गई, जिसमें 516 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 1734 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई।
विज्ञापन
अब तक जिले में 92235 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 81494 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 8491 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 952 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक जुलाई के अंत तक जिले में 1 लाख लोगों की जांच पूरी होने की संभावना है। राहत की बात यह भी है कि जिले में अब कोरोना से मरने वालों का अनुपात लगातार घट रहा है।
विज्ञापन