{"_id":"5f0897530a70b26f0e6839ad","slug":"coronavirus-in-gurugram-111-new-cases-130-recovered-3585-covid-test-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 111 मरीज आए सामने, 130 स्वस्थ, 3585 की हुई जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 111 मरीज आए सामने, 130 स्वस्थ, 3585 की हुई जांच
Fri, 10 Jul 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
गुरुग्राम में अब कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है तो मरीजों की मौत का आंकड़ा भी घटने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 111 नए मरीज आए तो 130 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में अब करीब 84 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। खास बात यह रही कि शुक्रवार को भी एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 103 पर सीमित रहा।
वहीं कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 6578 हो गई है, जिसमें से इलाज के बाद 5507 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 968 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 721 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि शेष मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
सीएमओ के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से 36 मरीज ही ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। कोरोना से मरने वालों में से 37 मरीज ऐसे थे जिनको पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वहीं 66 मरीज पहले से ही किडनी, हार्ट, लीवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज समेत अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। वहीं, इनमें से अधिकांश की उम्र 50 साल से ज्यादा थी।
विज्ञापन
3585 लोगों की हुई जांच
कोविड-19 की जांच के मामले में जिले में प्रतिदिन नए कीर्तिमान बन रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अब तक के सबसे ज्यादा 3585 लोगों ने कोविड-19 की जांच कराई। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 577 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 3008 नमूनों की जांच की गई। अब जिले में कुल 58309 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 6578 पॉजिटिव व 48146 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 577 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में 64159 लोग क्वारंटीन अवधि को पूरा कर चुके हैं।
हॉटस्पॉट जोन में हुआ इजाफा
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद हॉटस्पॉट जोन की संख्या में इजाफा हुआ। जिले में हॉटस्पॉट जोन की संख्या 106 हो गए, जबकि जिले में अभी तक 104 जोन थे। हालांकि, गुरुग्राम ब्लाक में हॉटस्पॉट जोन की संख्या इस बार भी कम हुई है।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोना के मामलों की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन ने जिले में कई इलाकों को हॉटस्पॉट जोन से बाहर किया, जबकि कुछ नए इलाकों को हॉटस्पॉट जोन में शामिल किया। गुरुग्राम ब्लाक में हॉटस्पॉट जोन की संख्या एक बार फिर कम हुई। इस ब्लाक में जोन की संख्या 97 से कम होकर 95 रह गई है।
फर्रुखनगर ब्लाक में अब एक भी हॉटस्पॉट जोन नहीं रहा है। इस ब्लाक में एक हॉटस्पॉट जोन था। पटौदी ब्लॉक में पहले की तरह अब भी चार हॉटस्पॉट जोन है, वहीं सोहना ब्लॉक में हॉट स्पॉट जोन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस ब्लाक में सात हॉटस्पॉट जोन बनाए गए है, जबकि अभी तक इस ब्लाक में दो हॉटस्पॉट जोन थे। इस ब्लाक में गत सप्ताह कोरोना के काफी मामले सामने आए है।