{"_id":"5eef8039a4c8924bbc7b853c","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-136-new-cases-four-death-total-tally-reaches-to-2236","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना के 136 नए मामले आए सामने, चार लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2236 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना के 136 नए मामले आए सामने, चार लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2236 हुई
Sun, 21 Jun 2020 09:13 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में रविवार को कोविड-19 ग्रस्त चार संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 136 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 56 मौतें हो चुकी हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2236 हो चुका है।
विज्ञापन
रविवार को कोविड-19 नोडल अधिकारी ने चार कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की। चारों अलग-अलग आयु वर्ग से संबंधित थे। कोरोना के अलावा चारों ही लंबी बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण उपचार के बावजूद संक्रमण से जंग हार गए। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि एनआईटी से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वह कोरोना संक्रमित था। संक्रमण के बाद से अस्पताल में उपचाराधीन था। रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसी नगर निवासी 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत भी रविवार को हुई। संक्रमित कई दिनों से उपचाराधीन था। अन्य बीमारियों के साथ व्यक्ति कोरोना संक्रमण के लिए उपचाराधीन था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। डबुआ कालोनी निवासी 50 वर्षीय संक्रमित व राहुल कालोनी निवासी 40 वर्षीय संक्रमित महिला की भी रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
136 नए मरीज में से 90 फीसदी होम आइसोलेट
स्वास्थ्य विभाग ने 136 नए मरीजों की पुष्टि रविवार को ही। इनमें से 90 फीसदी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं अस्पताल में दाखिल मरीजों के आंकड़ों में मात्र एक फीसदी अंतर आया। नए मरीज ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ क्षेत्र के साथ एनआईटी की जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, संजय कॉलोनी, एसजीएम नगर, सेक्टर-3, सेक्टर-16 व खेड़ी कलां से संबंधित हैं। अस्पताल में भर्ती 28 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से नौ मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। अन्य मरीजों का उपचार ऑक्सीजन लगाकर किया जा रहा है। अभी तक 145 मरीज ऐसे हैं जो 10 दिन पहले अस्पताल में दाखिल किए गए थे।
916 दे चुके हैं कोरोना को मात
रविवार को 81 नए संक्रमितों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। अब तक कुल 916 मरीज ऐसे हैं जो कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे। कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में गिरावट आई है। संक्रमण से मरीजों के दोगुना होने की दर में भी आठ की जगह अब सात दिन का ही समय लग रहा है।