फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 96 new cases two death 132 recovered

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 96 नए संक्रमित, दो की मौत, 132 स्वस्थ

Wed, 19 Aug 2020 07:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 19 Aug 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 96 new cases two death 132 recovered
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 96 नए मरीजों की पहचान की गई, जबकि दो की मौत हो गई। जिले के रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में 92.1 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में दो बुजुर्गों की मौत हुई। इसमें डबुआ निवासी 83 वर्षीय महिला व चावला कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों की मौत का कारण कोरोना रहा। अब तक जिले में कुल 156 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें से 36 की मौत का कारण कोरोना ही रहा। जिले में बेहतर होते रिकवरी रेट के साथ अब तक कुल 9,521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 282 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, 96 नए मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से मिले। सेक्टर-23, एसजीएम नगर व संजय कॉलोनी से चार-चार मरीज व जवाहर कॉलोनी से छह नए मरीज मिले। अन्य इलाकों से जांच कराने वाले लोगों में एक-एक मरीज ही संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भगत ने बताया कि इस समय जिले में 735 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 283 अस्पताल में और 482 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में दाखिल 25 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed